Wednesday, August 5, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home हरिद्वार

सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद, हेलीकॉप्टर हुई पुष्पवर्षा

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
04/08/26
in हरिद्वार
सीएम धामी ने कांवड़ियों के चरण धोकर लिया आशीर्वाद, हेलीकॉप्टर हुई पुष्पवर्षा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के स्वागत से कांवड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्होंने हर हर महादेव के जयघोष लगाए।

पुष्पवर्षा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने शिवभक्तों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और कांवड़ यात्रा की सकुशल एवं सफल संपन्नता की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के लिए लगाए गए भंडारे का शुभारंभ किया। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान भी किया।

हरिद्वार में कांवड़ स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ करने के साथ ही देवभूमि पधारे कांवड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिवभक्तों के चरण धोने के साथ ही उनकी सेवा करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान कांवड़ मेले की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे… pic.twitter.com/Ab127cpIeO

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 4, 2026

कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरन जैसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चैहान सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का रूप है। कांवड़ यात्रा में हमें इनके रूप में भगवान शिव की सेवा करने का अवसर मिलता है। पिछले पांच सालों से उन्हें कांवड़ियों के लिए सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। अभी तक कांवड़ मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 48 हजार कांवड़ियों का इलाज किया जा चुक है।

सीएम धामी ने कहा कि भगवान भोले, वास्तव में भोले हैं, जो अपने भक्तों के समस्त पापों को नष्ट कर देते हैं। भगवान भोलेनाथ एक लोटा जल से अपने भक्तों की सभी परेशानियों को दूर कर देते हैं। कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही पर्व नहीं है, बल्कि सेवा और समर्पण का भी उत्सव है। इस वर्ष एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों को लौट चुके हैं।

सीएम धामी ने कहा कि आज भाजपा सरकार के राज में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर जैसे सांस्कृतिक और पुनर्जागरण के कार्य हो चुके हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में 2013 की आपदा के बाद फिर से भव्य और दिव्य केदार बनाने का कार्य हुआ है। वहां आस्था पथ, भगवान शंकराचार्य की प्रतिमा जैसे अनेको काम वहां हुए हैं। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का कार्य चल रहा है।

आदि कैलाश में हजारों श्रद्धालु रोजाना जा रहे हैं। हरिद्वार गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर भी मिला का पत्थर साबित हो रहे हैं। हरिद्वार हरि का द्वार है। सीएम धामी ने तंज कसते हुए कहा कि पप्पू यादव और उनके साथियों ने संसद में हमारे संतों को बदनाम करने का कार्य किया है। इनकी सनातन के प्रति नीची सोच है। यह लोग सनातन और आस्था के मार्ग में विघ्न डालने का कार्य करते हैं। फिर भी वो मां गंगा से ऐसे लोगों की सद्बुद्धि की कामना करते हैं. भगवान, पप्पू यादव और उनके साथियों को भी सद्बुद्धि देने का आशीर्वाद प्रदान करें।

कांवड़ मेले में होटल ढाबों में मिलावटी भोजन न मिले, उसकी सघन जांच की जा रही है। वाटर एम्बुलेंस चलाई गई है। कांवड़ मेले में कुछ अनुशासनहीन घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन वो सबसे अपील करते हैं कि सब नियमों का पालन करें और भगवान शिव की इस यात्रा को अनुशासन का पालन करते हुए पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। इसलिए सभी शिवभक्त सरकारी दिशानिर्देश का पालन करें। सीएम धामी ने छोटी मोटी कमियों के लिए शिवभक्तों से क्षमा करने की प्रार्थना भी की।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .