Monday, March 16, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

CM धामी ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन, मास्टर प्लान का लिया जायजा

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
17/06/22
in उत्तराखंड, समाचार
CM धामी ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन, मास्टर प्लान का लिया जायजा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

चमोलीः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे और बदरी विशाल के दर्शन किए. सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद सीएम धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान का निरीक्षण किया. सीएम धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम के बाद अब बदरीनाथ धाम का पुनर्निर्माण भी चल रहा है. इस साल भक्तों की संख्या ज्यादा है, यात्रा अच्छी चल रही है.

चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सीएम धामी को मास्टर प्लान की जानकारी दी. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का काम बहुत तेजी से चल रहा है. पहले चरण का काम पूरा हो चुका है. दूसरे चरण का काम जारी है. इसके साथ ही अब बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान का काम भी पीएम मोदी के नेतृत्व में शुरू हो चुका है. आने वाले समय में भगवान बदरीविशाल का प्रांगण एक भव्य स्थान के रूप में नजर आएगा. इस साल चारधाम यात्रा पिछले सालों के मुकाबले काफी अच्छी चल रही है. सरकार और प्रशासन की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सुख सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है.

क्या है बदरीनाथ मास्टर प्लानः
पीएम मोदी के केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को विकसित करने के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत 424 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है. 3 चरणों में बदरीनाथ में सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है. प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में पहले चरण में शेषनेत्र व बदरीश झील का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र का कायापलट किया जाएगा. वहीं, तीसरे व अंतिम चरण में मंदिर से शेषनेत्र झील को जोड़ने वाले आस्था पथ का निर्माण कार्य किया जाएगा.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .