Saturday, June 7, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

सीएम फडणवीस बोले- ‘दंगाइयों से करेंगे नुकसान की भरपाई’

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/03/25
in राजनीति, राज्य
सीएम फडणवीस बोले- ‘दंगाइयों से करेंगे नुकसान की भरपाई’
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नागपुर: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर पहुंचे और नागपुर हिंसा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र जलाते वक्त चादर जलाने की अफवाह फैलाई गई। हिंसा के वीडियो की जांच करने के बाद 104 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 12 नाबालिग हैं। जिसने हिंसा की, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के जरिए जिसने भी अफवाह फैलाने का काम किया, उसे भी आरोपी बनाया जाएगा। पीड़ितों को जल्द ही नुकसान की भरपाई दी जाएगी। नुकसान भरपाई की कीमत दंगाइयों से वसूल की जाएगी, उनकी संपत्ति बेचकर भरपाई की जाएगी। कर्फ्यू पर ढील देने के लिए आगे विचार किया जाएगा। आने वाले 7 दिनों में पीड़ितों को भरपाई देने की कोशिश रहेगी।

गलत काम करने वालों के खिलाफ चलेगा बुलडोजर : सीएम
उन्होंने आगे कहा कि वे महाराष्ट्र में अपने तरीके से काम करते हैं, जहां जरूरत होगी, वहां बुलडोजर चलाया जाएगा। गलत काम करने वालों को ध्वस्त किया जाएगा। कुछ संभावना है कि लोग इस स्थिति के लिए पहले से तैयार और सहज थे। उसपर जांच चल रही है। सीएम फडणवीस ने कहा कि 1992 के बाद कभी ऐसी घटना नागपुर में नहीं घटी। इस दंगे को सहन नहीं किया जाएगा, इसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा : फडणवीस
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि विशेष रूप से जिन्होंने पुलिस पर हमला किया है, उन्हें अपनी करतूत का भुगदान करना पड़ेगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त धाराएं लगाई जाएंगी। जो लोग ऐसे पोस्ट करते हैं, उनके सोशल मीडिया से ऐसा लगता है कि बांग्लादेशी कनेक्शन है। जांच के बाद ऐसा कहा जा सकता है। इसका मालेगांव कनेक्शन स्पष्ट है, उसकी भी जांच चल रही है।

महाराष्ट्र में योगी पैटर्न
नागपुर हिंसा को लेकर महाराष्ट्र में योगी पैटर्न लागू होगा। महाराष्ट्र सरकार दंगाइयों के खिलाफ सख्त है। दंगाइयों से नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। अगर किसी ने भरपाई नहीं की तो उसकी प्रॉपर्टी जब्त करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.