Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

राम मंदिर के उद्घाटन के दिन PM मोदी के लिए सीएम ममता का काउंटर प्लान तैयार!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/11/23
in राज्य, राष्ट्रीय
राम मंदिर के उद्घाटन के दिन PM मोदी के लिए सीएम ममता का काउंटर प्लान तैयार!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी 24 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर का उद्घाटन बीजेपी का बड़ा राजनीतिक कदम माना जा रहा है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नेता राम मंदिर के उद्घाटन को बार-बार जनता के सामने रख रही है और चुनाव के पहले एक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बंगाल में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का काउंटर प्लान बनाया है.

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा के जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का ऐलान किया है. सीएम ने एक समारोह में घोषणा की कि दीघा में जगन्नाथ मंदिर अप्रैल तक पूरा हो जाएगा. ऐसा माना जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव के पहले दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन करेगी.

बता दें कि पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के दीघा में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. साल 2019 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर दीघा में भी जगन्नाथ मंदिर बनाने की घोषणा की थी. हिडको मंदिर का निर्माण कर रहा है.

एक बार जब यह मंदिर जनता के लिए खुल जाएगा तो दीघा में पर्यटकों की आमद बढ़ जाएगी. दीघा में जगन्नाथ मंदिर हूबहू पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तरह ही बनाया जा रहा है.

जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन, गीता पाठ में शामिल होंगे पीएम

जनवरी महीने में ही अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों मानना ​​है कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा फायदा मिल सकता है. उससे पहले बीजेपी समर्थित संगठनों की ओर से 24 दिसंबर को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक लाख लोगों के साथ गीतापाठ समारोह आयोजित किया जा रहा है.

इस गीता पाठ के कार्यक्रम में पीएम मोदी खुद उपस्थित रहेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी गीता पाठ करने वालों के साथ अपना सुर मिलाएंगे. राममंदिर के उद्घाटन के पहले कोलकाता में गीता पाठ कार्यक्रम में पीएम की उपस्थिति का विशेष राजनीतिक महत्व है.

लोकसभा चुनाव से पहले जब राम मंदिर के उद्घाटन की जोर-शोर से कोशिश हो रही है, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण अप्रैल में पूरा करने की घोषणा की है. ऐसे में राजनीतिक हलके इसे चुनाव से पहले राज्य में सत्तारूढ़ खेमे का जवाबी कदम मान रहे हैं.

दीघा में बन रहा है जगन्नाथ मंदिर, सीएम करेंगी उद्घाटन

ममता बनर्जी के नेतृत्व में इसके पहले दक्षिणेश्वर स्थित काली मंदिर का सौंदर्यीकरण का काम किया गया था. कालीघाट के मंदिर परिसर को भी सजाया जा रहा है. इसके साथ ही तारापीठ, चकला समेत विभिन्न मंदिरों को सजाया जा रहा है.

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मुख्यमंत्री बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड के जवाब में हिंदुत्व कार्ड खेल रही हैं. यही कारण है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के दो माह के अंदर ही जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का ऐलान किया है, ताकि राम मंदिर उद्घाटन के जवाब में सीएम ममता बनर्जी जगन्नाथ मंदिर की बात कर सकें.

इसके पहले भी सीएम ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा में पुरोहितों में भत्ता, कॉर्निवल का आयोजन और छठ पूजा पर छुट्टी का ऐलान कर खुद को हिंदु त्योहार को तरजीह देने वाली साबित करती रही हैं और बीजेपी द्वारा मुस्लिम तुष्टिकरण के लगाये जा रहे आरोप को खारिज करती रही हैं.

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .