सीएम मोहन बोले- ‘केंद्र का इशारा मिलते ही एमपी में लागू हो जाएगा CAA…’

भोपाल। एमपी में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के मतदान का चुनावी प्रचार का शोर शनिवार को थम जाएगा. एमपी में अंतिम चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एमपी में CAA लागू करने के लिए उनकी सरकार की तैयारी पूरी है, बस केंद्र के इशारे का इंतजार है. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की जमानत से लेकर मणिशंकर अय्यर के बयानों पर भी सीएम मोहन यादव ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है.

मध्य प्रदेश में चौथा चरण अंतिम चरण होने वाला है और यहां की बाकी आठों सीटें अभी बीजेपी के पास हैं. क्या वह इस बार भी बीजेपी के पास रहेंगी. इस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि, जनता का प्रचंड सैलाब बता रहा है कि जनता मोदीमय और भाजपामय हो चुकी है. जनता बीजेपी और पीएम मोदी के साथ है. इसके साथ ही उन्होंने सभी 29 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि, पीएम मोदी ने काम ही इतना किया है कि 100 में से 100 नंबर आएंगे. उन्होंने सभी सीटों के जीतने का दावा किया.

इस पर जब उनसे सवाल हुआ कि, क्या इतना भरोसा बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोगों को तोड़कर बीजेपी में लाने की वजह से है, इस पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि, कांग्रेस में निराशा का भाव है. कांग्रेस से लोग अपना मोह भंग कर चुके हैं और इसलिए स्वाभाविक रूप से लोग बीजेपी जॉइन कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *