MP : CM मोहन यादव का ऐक्शन, 2 अधिकारी सस्पेंड

गुना : बुधवार रात को मध्य प्रदेश में एक भीषण हादसा हुआ। यहां एक यात्री बस, डपर से टकरा गई थी। टक्कर के बाद बस में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए थे। इस हादसे के बाद गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। यहां दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। हादसे के बाद लापरवाही बरतने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही जिला कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर भी कर दिया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री गुरुवार को ऐक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने गुना हादसे में लापरवाही बरतने के आरोप में दो अधिकारियों क सस्पेंड कर दिया है। निलंबित होने वाले अधिकारियों में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) और मुख्य नगर अधिकारी (CMO) का नाम शामिल है। सीएम मोहन यादव ने आरटीओ को वाहन जांच ना करने के आरोप में जबकि सीएमओ को फायर ब्रिगेड टीम को देर से भेजने के आरोप में निलंबित करने का आदेश दिया है। सीएम मोहन यादव ने एसपी विजय खत्री और जिला कलेक्टर तरुण राठी का ट्रांसफर कर दिया है।

हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद सीएम यादव ने कहा कि घटना कल रात करीब 8:30 बजे हुई. हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. मैं हादसे की हर संभव जानकारी लेने की कोशिश कर रहा हूं और इसमें जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच का विश्लेषण करने के बाद, मैंने निर्णय लिया है कि वाहनों की जांच न करने के लिए आरटीओ को तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा और फायर ब्रिगेड टीम को मौके पर भेजने में देरी के लिए सीएमओ को भी निलंबित कर दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उनका कहना है कि घटना के लिए उच्च-स्तरीय अधिकारी जिम्मेदार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात गुना जिले के गुना-अरोन रोड पर एक यात्री बस डंपर ट्रक से टकरा गई और उसमें आग लग गई, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। घायलों का गुना जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है> गुना कलेक्टर तरूण राठी ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। जो लोग लापता हैं उनकी भी तलाश की जा रही है और दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले में बस चालक और बस ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *