Monday, June 9, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

ब्राह्मणों के लिए CM शिवराज ने चला नया सियासी दांव

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/04/23
in राज्य, समाचार
ब्राह्मणों के लिए CM शिवराज ने चला नया सियासी दांव
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। सूबे के सभी दल वोटरों को साधने में जुट गए हैं। ऐसे में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को एक बड़ा ऐलान किया है। परशुराम जयंती पर सीएम शिवराज भोपाल के गुफा मंदिर में पहुंचे थे। कार्यक्रम में मशहूर कथा वाचक बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद थे। सीएम शिवराज ने मंच से ऐलान किया कि राज्य में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। आइए समझते हैं इसके मायने…

सीएम शिवराज का ऐलान
मंच से सीएम शिवराज ने कहा, ‘एक बात और महाराज जी (धीरेंद्र शास्त्री) ने कही है… ब्राह्मणों ने हमेशा धर्म की रक्षा की है। अगर आप देखेंगे तो हम सब को बहुत गर्व होता है यह कहते हुए कि ब्राह्मण धर्म-अध्यात्म, ज्ञान-विज्ञान, योग-आयुर्वेद, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित करने का काम करते हैं। ब्राह्मणों ने यज्ञों, हवनों, शस्त्र-शास्त्रों, सब को सुरक्षित रखने का काम किया है। ऐसे कितने विद्वान हैं… वेदव्यास जी महाराज महाभारत लिखा, तुलसीदास जी रामायण लिखी, हर क्षेत्र में ऐसे विद्वान हैं। और इसलिए जो हमारे धर्म के रक्षक हैं उनके कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी।’

धीरेंद्र शास्त्री से भी मुलाकात
कार्यक्रम में दुनिया भर में मकबूलियत हासिल कर रहे धीरेंद्र शास्त्री भी मौजूद थे। सीएम शिवराज ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटती है। देश ही नहीं दुनिया भर में उनके प्रशंसक हैं। ऐसे में सभी दल धीरेंद्र शास्त्री का सपोर्ट लेना चाहते हैं। बीते दिनों एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ भी बाबा बागेश्वर के सामने मत्था टेकते हुए नजर आए थे। धीरेंद्र शास्त्री एक ब्राह्मण कथावचक है। इसका जिक्र वह अक्सर अपने कथा में करते रहते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री को अपने पाले में लेकर सीएम शिवराज ब्राह्मण वोटरों को साधना चाहते हैं।

एमपी में ब्राह्मण वोट का महत्व
साल 2018 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में करीब 40 लाख ब्राह्मण वोटर हैं। यानी कुल वोट बैंक में से ब्राह्मण वोट बैंक की संख्या 10 फीसदी है। मध्य प्रदेश के कुल 230 विधानसभा सीटों में से करीब 60 सीटों पर ब्राह्मण वोटरों का दबदबा है। इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी दल ब्राह्मण वोट बैंक को साधने में जुट गए हैं। ऐसे में परशुराम जयंती के दिन सीएम शिवराज ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन का ऐलान कर ब्राह्मण वोटरों को लुभाने का प्रयास किया है। वहीं बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री से भेंट-मुलाकात कर सीएम शिवराज ने एक बड़ा सियासी दांव चला है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.