गंगोत्री l आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, लिस्ट में 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. सूची के अनुसार कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे. वहीं घनसाली से विजय शाह, विकासनगर से प्रवीण बंसल, राजपुर रोड से डिंपल सिंह, ऋृषिकेश से डॉ. राजे नेगी, बीएमसईएल रानीपुर से प्रशांत राय, भगवानपुर से प्रेम सिंह, पिरान कलियर से शादाब आलम, मंगलौर से नवनीत राठी, हरिद्वार ग्रामीण से नरेंश शर्मा पौड़ी से मनोहर लाल पहाड़िया, चौबट्टाखाल से दिगमोहन नेगी को उम्मीदवार घोषित किया गया है.
इसके के साथ कपकोट से भूपेश उपाध्याय, बागेश्वर से बसंत कुमार, सल्ट से सुरेश चंद्र बिष्ट, सोमेश्वर से डॉ हरीश आर्य, अल्मोड़ा से अमित जोशी, लोहाघाट से राजेश बिष्ट, चंपावत से मदन मेहेर, हल्द्वानी से समित टिक्कू, रामनगर से शिशुपाल सिंह रावत, जसपुर से डॉ यूनुस चौधरी, काशीपुर से दीपक बाली, सितारगंज से अजय जैसवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है.
खबर इनपुट एजेंसी से
