Thursday, April 30, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कांग्रेस ने पूछे पीएम मोदी से 6 सवाल

Frontier Desk by Frontier Desk
02/04/24
in देहरादून
कांग्रेस ने पूछे पीएम मोदी से 6 सवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • अंकिता हत्याकाण्ड में वीआईपी भाजपा परिवार का हिस्सा है या नहींः पाण्डेय
  • बेरोजगारी, पलायन व कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात से गुजर रहा प्रदेश
  • क्या न्याय में बाधा डालने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही होगी?

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में रैली कर चुनावी शंखनांद किया तो, वही, कांग्रेस ने भाजपा पर कई गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने पीएम मोदी से 6 सवाल पूछे हैं, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने मंगलवार को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया।

दीपिका पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर आए हैं, इसलिए बेहतर होगा कि वह जनता के सामने इन 6 सवालों का जवाब जरूर देकर जाएं। कांग्रेस ने सबसे पहले अंकिता भंडारी हत्याकांड का मुद्दा उठाया। इस मामले पर दीपिका पांडे ने कहा कि पीएम मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन पीएम मोदी से जनता यह जानना चाहती है कि वह इस परिवार (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) का हिस्सा है या नहीं।

दीपिका पांडे ने कहा कि प्रदेश की जनता पीएम मोदी से अपेक्षा कर रही है कि वह अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम जरूर उजागर करेंगे और बताएंगे की क्या वीआईपी भाजपा परिवार का हिस्सा है या नहीं है। पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो हाल के वर्षों में भयंकर बेरोजगारी, अभूतपूर्व पलायन, ध्वस्त होते इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात के कारण त्रस्त रहा है। हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर हमारे सवालों पर अपनी बात रखेंगे कि उनकी सरकार राज्य में कोई सार्थक सुधार करने में विफल क्यों रही है। कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी नेता कौन है?

उत्तराखंड सह प्रभारी @DipikaPS जी ने देहरादून प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे पर उनसे तीखे सवाल किए👇

आखिर अंकिता भंडारी को इंसाफ़ कब मिलेगा?

कितना दुखद है अंकिता के मजबूर असहाय माता पिता गिड़गिड़ा रहे।

इंसाफ़ के लिए दर… pic.twitter.com/6bwkDiA1nu

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) April 2, 2024

दीपिका ने कहा की ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी के साथ शारीरिक हिंसा और बेरहमी से हत्या के बाद 18 महीने से अधिक समय बीत चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी रिजॉर्ट के मालिक और भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य हैं। अंकिता की माता के नेतृत्व में आरएसएस महासचिव अजय कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य भर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

जेसीबी ऑपरेटर के हस्ताक्षरित हलफनामे से यह खुलासा होने के बाद कि उसने भाजपा विधायक रेनू बिष्ट और प्रमोद कुमार के आदेश पर रिसॉर्ट के दो सबूत वाले कमरों को ध्वस्त कर दिया, पीड़िता की मां ने उनकी गिरफ्तारी की भी मांग की है। मुख्यमंत्री भले ही बार-बार अंकिता के परिवार से साथ और समर्थन का वादा कर रहे हैं और पूरी क्षमता के साथ जांच का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन वह काम इसके ठीक विपरीत कर रहे हैं।

पिछले महीने की ही शुरुआत में, एक पत्रकार को झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसने इस मामले में सरकार की जानबूझकर की गई लापरवाही को उजागर करने का साहस किया था। प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कर रहे हैं कि अंकिता के परिवार को न्याय मिले? क्या न्याय की इस प्रक्रिया में बाधा डालने वाले भाजपा नेताओं के ख़िलाफ कोई कार्यवाही होगी? इस अवसर पर मथुरा दत्त जोशी, विजय सारस्वत, मीडिया कॉडिनेटर राजीव महर्षि, नवीन जोशी, गोदावरी थापली, डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी आदि उपस्थित थे।

इन सवालों के मांगे जवाब

  • 1 हेमा नेगी, पिंकी, जगदीश चंद्र, विजय वात्सल्य, केदार भंडारी व विपिन रावत हत्याकांड पर भी किस की जबावदेही सुनिश्चित हुई? 2 भगवान बाबा केदारनाथ में 230 किलो सोना गायब हो गया, इसका दोषी कौन?
  • 3 उत्तराखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालो का दोषी कौन?
  • 4 राज्य सरकार के कई विभागों में भर्ती घोटाले हुएः जैसे अधिनस्थ सेवा चयन आयोग घोटाला, लोक सेवा आयोग घोटाला, पुलिस भर्ती घोटाला, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती घोटाला, सहकारिता भर्ती घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, इन घोटालों में कई गिरफ्तारियां भी हुई जिनमें अधिकांश भाजपा नेता-कार्यकर्ता संलिप्त थे, बताएं कि हाकम सिंह किस पार्टी का पदाधिकारी है? हरीद्वार का संजय धारी वाल व नितिन चौहान किस पार्टी के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री है?
  • 5 सैनिक बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड में युवाओं के भविष्य के साथ अग्निवीर जैसी योजना के नाम पर खिलवाड़ का दोषी कौन?
  • 6 राज्य मे बेरोजगारो ने जब रोजगार मांगा तब क्यों उन पर निर्मम लाठी चार्ज किया गया? इस लाठी चार्ज के दोषियों पर कार्रवाई क्यो नही हुई?

बेरोजगारी और पलायनः पिछले 10 वर्षों में 5 लाख लोग राज्य से बाहर चल

कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड की सबसे बड़ी चुनौतियों-बेरोजगारी और पलायन का समाधान करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। 2021 में, एक सर्वे से पता चला कि पिछले 10 वर्षों में 5 लाख लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। 2022 में पेपर लीक घोटाले में एक भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया। इसने 1.6 लाख उम्मीदवारों की आशाओं और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। एनसीआरबी महिला अपराध में पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड नंबर वन पर है, बहुत से अपराधों में भाजपा के अपने नेता-पदाधिकारी सम्मिलित ऐसे घिनौने कृत्यों का जिम्मेदार कौन? उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और शराब माफिया, भूमाफिया व खनन माफिया को सरक्षण का दोषी कौन? जोशीमठ जनवरी 2023 में तेजी से ‘धंसना’ शुरू हो गया था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .