Saturday, May 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

चम्पावत गैंगरेप पर कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
07/05/26
in देहरादून
चम्पावत गैंगरेप पर कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • देवभूमि की अस्मिता तार-तार कर रहे भाजपाईः गोदियाल
  • ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ व ‘नारी शक्ति वंदन’ का नारा पूरी तरह बेनकाब
  • देवभूमि की अस्मिता को कलंकित करने वालों को संरक्षण दे रही सरकार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद चम्पावत में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “देवभूमि की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार अपराधियों को संरक्षण देने में लगी है।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस शर्मनाक घटना में भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत का नाम सामने आने से भाजपा का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और ‘नारी शक्ति वंदन’ का नारा पूरी तरह बेनकाब हो गया है। गोदियाल ने कहा कि राज्य में महिला अपराधों की अधिकतर घटनाओं में सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों के नाम सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह के माध्यम से जारी बयान में गोदियाल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। महिलाओं और बेटियों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार कार्रवाई की बजाय लीपापोती में जुटी है।

आज प्रदेशभर के जिला व महानगर मुख्यालयों पर होगा विरोध-प्रदर्शन

देहरादून। गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर हरिद्वार, रुद्रपुर, द्वाराहाट, बहादराबाद, लालकुआं और अल्मोड़ा तक महिला अपराधों में भाजपा नेताओं या उनसे जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांत और सांस्कृतिक राज्य में लगातार हो रही सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इधर, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि कल (आज) को प्रदेशभर के जिला और महानगर मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही महिला अस्मिता और सुरक्षा को लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन भी शुरू किया जाएगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .