Sunday, March 8, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, कहा- सदन तक होगा विरोध

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/08/21
in उत्तराखंड, देहरादून
महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, कहा- सदन तक होगा विरोध
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। प्रदेशभर में कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता प्रदेश मुख्यालय, जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर विरोध प्रदशर्न कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह विरोध विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। कांग्रेस जनता के हितों को लेकर सड़क से सदन तक विरोध करेगी।

राजधानी दून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर एस्ले हाल चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकत्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने शनिवार की दोपहर कांग्रेस भवन से त्रिवेणी घाट तिराहे तक जुलूस निकाला। घाट चौराहा पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि डीजल पेट्रोल के मूल्यों में पहले ही केंद्र सरकार बेतहाशा वृद्धि कर चुकी है। अब रसोई गैस सिलेंडर में भी 25 रुपये वृद्धि कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवसाय पहले से ही कोरोना संकट के कारण प्रभावित हुआ है। अब पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि से इन व्यवसायियों पर केंद्र सरकार दोहरी मार कर रही है। प्रदर्शन में महिला नगर अध्यक्ष सरोज देवराडी, एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, विवेक तिवारी, मदन मोहन शर्मा, मनोज गुंसाई, नंदकिशोर जाटव, पार्षद राकेश सिंह मियां, मनीष शर्मा, राजेंद्र गैरोला आदि शामिल रहे।

डोईवाला में सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल

डोईवाला में भी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चौक पर सरकार का पुतला फूंका।कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम जनता परेशान है। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है।इससे जनता का विश्वास सरकार से उठ गया कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री मधु थापा गोपाल शर्मा भारत भूषण कौशल आदि ने भी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

रुड़की में भी सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

रुड़की में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर भाजपा सरकार का पुतला आप के हवाले कर दिया। इस मौके पर पूर्व महापौर यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही है। लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन सरकार को आम आदमी की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार झूठ बोल रही है। अभी तक किसी भी विभाग में सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू नहीं की गई है। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान, सरवण गोस्वामी, उमेद गाजी आदि मौजूद रहे।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .