Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

आजाद के साथ कांग्रेस ने कर दिया खेला!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
16/01/23
in राष्ट्रीय, समाचार
आजाद के साथ कांग्रेस ने कर दिया खेला!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : गुलाम नबी आजाद की नई-नवेली ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी’ मजबूत होने के बजाय और टूटती ही नजर आ रही है। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने सोमवार को ट्वीट करके जो बात कही है, उससे निश्चित तौर पर आजाद की टेंशन बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद की पार्टी के और नेता मंगलवार को कांग्रेस में वापस आएंगे।’ इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए DAP को ‘डिसअपीयरिंग आजाद पार्टी’ कहकर संबोधित किया।

जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘डीएपी- ‘डिसअपियरिंग (गायब हो रही) आजाद पार्टी’ के और नेता अवकाश समाप्त कर उस जगह लौटेंगे, जिससे उनका नाता है।’ उन्होंने कहा कि जम्मू से समाचार मिलने की उम्मीद कीजिए, जहां 19 जनवरी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का स्वागत किया जाएगा। मालूम हो कि आजाद ने पिछले साल अगस्त में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और फिर डीएपी की स्थापना की थी। पार्टी गठित होने कुछ हफ्ते बाद ही इसमें कलह शुरू हो गई। पिछले दिनों तारा चंद और कुछ अन्य नेताओं को डीएपी से निष्कासित कर दिया गया था।

इसी महीने 17 नेताओं ने छोड़ा आजाद का साथ
आजाद का साथ छोड़कर डीएपी के 17 पूर्व नेता इसी महीने कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद भी शामिल हैं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू कश्मीर में दाखिल होने से पहले हमारे कई नेता घर वापस आ रहे हैं। यह बहुत खुशी की बात है। वहीं, जयराम रमेश ने तब भी यह कहा था कि आने वाले दिनों में डीएपी के कई और नेता कांग्रेस में वापसी करेंगे।

आजाद के खुद कांग्रेस में आने की अटकलें
मालूम हो कि गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के साथ अपने 52 साल पुराने जुड़ाव को तोड़ दिया था और डीएपी का गठन किया था। DAP नेताओं के कांग्रेस में वापस जाने को बीच आजाद के भी कांग्रेस में आने की अटकलें शुरू हो गई हैं। हालांकि, डीएपी प्रमुख इससे इनकार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लौटने का कोई इरादा नहीं है। आजाद ने कहा कि पुरानी पार्टी में उनकी वापसी का सुझाव कांग्रेस में कुछ निहित स्वार्थ वाले नेताओं की ओर से दिया गया है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी किसी कांग्रेस नेता से बात नहीं की और न ही किसी ने मुझे फोन किया। इसलिए मुझे हैरानी है कि मीडिया में इस तरह की खबरें क्यों डाली जाती हैं।’

पार्टी के टूटने पर क्या बोले आजाद?
आजाद ने उनकी पार्टी के नेताओं के साथ छोड़ने पर हाल ही में कहा था कि जब तक मतदाता उनके साथ है, उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़कर जम्मू-कश्मीर लोगों की दुर्दशा देखने के बाद आए हैं। वह किसी भी नेता के भरोसे नहीं हैं। आजाद ने कहा, ‘जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी है उन्हें बहुत ही बुरे हालात का सामना करना पड़ेगा। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की परेशानियां देखकर लौटा हूं। गरीबी और बेरोजगारी से लड़ने के लिए आया हूं। यहां के लोग डर के साए में जी रहे हैं। राजनीतिक दल लोगों के हित की बात नहीं करते हैं। मैं अपनी हिम्मत और प्रभाव से लोगों की मदद करने के लिए तैयार हूं।’

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .