Tuesday, July 21, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : बीकेटीसी अध्यक्ष पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
20/07/26
in देहरादून
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : बीकेटीसी अध्यक्ष पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • आस्था से जुड़े मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, मांगा इस्तीफा
  • मुख्यमंत्री की चुप्पी पर भी कांग्रेस ने उठाए सवाल

देहरादून। बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी के कथित खुलासे से भ्रष्टाचार की कड़ियां समिति के शीर्ष स्तर तक पहुंचती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से नैतिक आधार पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग की है।

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में गणेश गोदियाल ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने जांच के दौरान कथित तौर पर बताया है कि उन्हें प्रमोद नौटियाल से निर्देश मिलते थे, जबकि नौटियाल को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से आदेश प्राप्त होते थे। गोदियाल ने कहा कि यदि यह तथ्य सही हैं तो मामला केवल कुछ कर्मचारियों तक सीमित नहीं, बल्कि उच्च स्तर तक पहुंचता है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री @UKGaneshGodiyal जी ने श्री बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में नए खुलासों को सामने रखते हुए भाजपा सरकार और बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) पर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार… pic.twitter.com/1rDRUw1ZYg

— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) July 20, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में बीकेटीसी अध्यक्ष को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो मुख्यमंत्री को उन्हें तत्काल पद से हटाना चाहिए, ताकि जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ सके और साक्ष्यों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर, राजेश चमोली, सोशल मीडिया विभाग के अमरजीत सिंह तथा अश्वनी बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल

गोदियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल से जुड़े गंभीर मामले पर अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने कहा कि इससे कई तरह की आशंकाएं जन्म ले रही हैं।

चढ़ावे के दुरुपयोग का भी लगाया आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ऋषिकेश स्थित बीकेटीसी कार्यालय से भगवान बदरीनाथ के नाम पर प्राप्त राशन और धन का उपयोग यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से किया जा रहा है। गोदियाल ने कहा कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच चाहती है तो पूरे प्रकरण की जांच किसी उच्चस्तरीय समिति से कराई जाए, जिसकी अध्यक्षता सर्वाेच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय के किसी वर्तमान न्यायाधीश द्वारा की जाए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार पुराने मामलों को उठाकर वर्तमान विवाद से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की पूर्व नियुक्तियों और उन पर लगे पुराने आरोपों का उल्लेख करते हुए सरकार से उनकी नियुक्ति पर भी जवाब मांगा।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .