Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया

Frontier Desk by Frontier Desk
05/01/25
in देहरादून
कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क किया

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने नगर निगम के वार्ड नं0 43 गांधीग्राम, वार्ड नं. 44 पटेलनगर एवं वार्ड नं. 45 संजय कालोनी में अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत पद यात्रा एवं डोर-टू-डोर जनसम्पर्क किया। इस अवसर पर विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पार्षद प्रत्याशी शीला धीमान, अंजू भारती एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहीं।

अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। नगर निगम के पिछले भाजपा के कार्यकाल में देहरादून महानगर की सभी व्यवस्थायें पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी हैं। आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है, स्मार्ट सिटी के नाम पर आधे-अधूरे कार्य हुए हैं जिसके कारण नगरीय व्यवस्थायें पूर्ण रूप से चौपट हो चुकी हैं।

उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी के विकास के रोडमैप को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं पार्षद बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल यह भी कहा कि भाजपा ने अतिक्रमण विरोधी अभियान में गरीब व बस्तीवासियों को उजाड़ने का काम किया कांग्रेस पार्टी के दबाव के बाद भाजपा सरकार ने विधानसभा में अध्यादेश की बात कर बस्तीवासियों को बरगलाने का काम किया।

यदि भाजपा सरकार को गरीब व मलिन बस्तियों की जरा सी भी चिन्ता होती तो वे कांग्रेस सरकार के समय में जारी गजट के अनुरूप बस्तियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती परन्तु भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति करना जानती है गरीब जनता की उसे जरा भी चिन्ता नहीं है। चुनाव प्रचार के दौरान उमडी भारी भीड में आई जनता ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी होंगे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .