Thursday, May 15, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

MP : कांग्रेस ने चला बिहार वाला दांव, खड़गे बोले- कमल भाजपा का लेकिन…

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
22/08/23
in राज्य
MP : कांग्रेस ने चला बिहार वाला दांव, खड़गे बोले- कमल भाजपा का लेकिन…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भोपाल : मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है और एक-दूसरे पर हमले भी तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के सागर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं करते हुए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।

वोटरों को लुभाने के लिए खड़गे ने मध्य प्रदेश में बिहार वाला दांव भी चला। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने वादा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना कराई जाएगी। ऐसा करने से यह पता चल सकेगा, कौन-कौन पिछड़े और गरीब हैं, कितने लोग भूमिहीन हैं और उनका विकास कैसे किया जाए।

भाजपा पर बोला चौतरफा हमला

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला भी बोला। उन्होंने कहा, चुनाव आए हैं, इसलिए भाजपा को संत रविदास याद आए। सागर में बनाए जा रहे 100 करोड़ के संत रविदास मंदिर का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि चुनाव है, इसलिए भाजपा को संत रविदास याद आए हैं। प्रदेश में 20 साल से शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं और केंद्र में नौ साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। मगर, उन्हें कभी संत रविदास की याद नहीं आई। अब चुनाव हैं, उन्हें संत रविदास याद आ रहे हैं।

अपनी बात आगे बढ़ते हुए खड़गे ने कहा, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का मकसद सागर में किसी संस्थान को बनाना नहीं है, बल्कि वोट कैसे खीचें जाएं, यह उनकी कोशिश का हिस्सा है। उन्होंने वादा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर संत रविदास के नाम पर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

चंद लोग कर रहे संविधान बदलने की कोशिश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर और संत रविदास की जन्मभूमि का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर हमला किया और कहा कि चंद लोग संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। मगर, यह हो ही नहीं सकता, क्योंकि देश की 140 करोड़ लोग उसके संरक्षण में जिंदा हैं, सपोर्ट करते हैं। खड़गे ने केंद्र और राज्य की सरकार को जनविरोधी बताया। साथ ही कहा कि चुनाव आते हैं तो यह वोट पाने के लिए कुछ भी करने लगते हैं। मध्य प्रदेश हर मामले में पिछड़ा हुआ है और यहां जो सरकार है, वह विधायकों की चोरी करके बनाई गई है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को नाथ बताया और कहा कि कमल तो भाजपा का है, मगर नाथ हमारे हैं।

खड़गे ने किए बड़े ऐलान

  • रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा।
  • किसानों का कर्ज मुफ्त होगा।
  • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये।
  • 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ।
  • पुरानी पेंशन स्कीम फिर से लागू होगी।
  • जातिगत जनगणना कराई जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.