Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

कांग्रेस की प्रेशर पॉलिटिक्स काम आई! गठबंधन से मिल सकती है एक और सीट

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
23/10/24
in राजनीति, राज्य
कांग्रेस की प्रेशर पॉलिटिक्स काम आई! गठबंधन से मिल सकती है एक और सीट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। गठबंधन से कांग्रेस को एक और सीट मिलने के संकेत हैं। इसे कांग्रेस की प्रेशर पॉलिटिक्स का नतीजा माना जा रहा है। इससे पहले उपचुनाव के लिए कुल 9 सीटों में से गठबंधन की ओर से कांग्रेस को केवल दो सीटें ऑफर की गई थीं। इससे कांग्रेस में नाराजगी थी। फिर कांग्रेस की ओर से अपनाई गई प्रेशर पॉलिटिक्स से सियासी हवा बदलने के संकेत हैं।

फूलपुर विधानसभा सीट मिलने के संकेत

बताया जाता है कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच बातचीत हुई और ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस को फूलपुर विधानसभा सीट मिल सकती है। हालांकि अभी तय नहीं हुआ है कि सपा फूलपुर छोड़ देगी, लेकिन बातचीत सकरात्मक हुई है। माना जा रहा है कि आज शाम तक इस पर फैसला हो सकता है।

कुल 5 सीटों पर किया था दावा

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर सीट पहले ही दे रखी है इसके अलावा अब फूलपुर सीट भी दे सकती है। दरअसल, कांग्रेस की ओर से उचुनाव में कुल 5 सीटों पर दावा किया गया था। लेकिन समाजवादी पार्टी ने अपनी तरफ से कुल 7 उम्मीदवारों को उतार दिया। समाजवादी पार्टी के इस कदम से कांग्रेस में नाराजगी दिखी। अभी तक उसके खाते में केवल दो सीटें हैं।

गाजियाबाद और खैर की सीटें मिलीं

कांग्रेस की ओर से यह कहा गया कि सीट बंटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं की गई। हालांकि बाद में समाजवादी पार्टी की तरफ से गाजियाबाद और खैर की सीट कांग्रेस को दी गई। लेकिन कांग्रेस इससे भी संतुष्ठ नहीं दिखी। बाद में ऐसी भी खबर आई कि कांग्रेस यूपी विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी। इन तमाम बातों के बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस को यह ऑफर मिला कि वह फूलपुर की सीट उसे दे सकती है।

सपा पहले ही घोषित कर चुकी है प्रत्याशी

हालांकि फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी पहले ही मुस्तफा सिद्दीकी को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि इस सीट को कांग्रेस को देने से गठबंधन को नुकसान भी हो सकता है। अगर यह सीट कांग्रेस के खाते में जाती है और उम्मीदवार बदलता है तो इससे गठबंधन को नुकसान हो सकता है। इन्हीं हालातों में अब मंथन के लिए कांग्रेस ने अजय राय और अविनाथ पांडेय को दिल्ली बुलाया है। उपचुनाव लड़ना है या नहीं इस पर राहुल गांधी ही आखिरी फैसला लेंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .