Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हुआ भव्य स्वागत

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
16/11/25
in देहरादून
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हुआ भव्य स्वागत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

सैकड़ों  कार्यकतओं के साथ एयरपोर्ट पहुंचे डॉ हरक सिंह

देहरादून। कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल रविवार को दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान हरक सिंह रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे। आज गणेश गोदियाल देहरादून पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, दोनों सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे।

गणेश गोदियाल के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो वो पहले भी उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। गोदियाल ने साल 2002 में थैलीसैंण विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी। अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल ने भाजपा के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल निशंक को करारी हार दी थी। इसके बाद साल 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद साल 2012 में हुए परिसीमन के बाद थलीसैंण, श्रीनगर विधानसभा (पौड़ी) का हिस्सा बन गया।

साल 2012 में भी गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा। इस बार भाजपा से उनके सामने धन सिंह रावत थे। इस चुनाव में गणेश गोदियाल ने धन सिंह रावत को हराया। गणेश गोदियाल की इस जीत के बाद कांग्रेस में उनकी कद बढ़ता चला गया। गणेश गोदियाल कभी सतपाल महाराज के करीबी माने जाते थे।

हालांकि, सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के बाद गोदियाल को कांग्रेस में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद साथ 2017 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हुए। गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े। तमाम विकास कार्यों के बाद भी इस चुनाव में गणेश गोदियाल मोदी लहर के सामने नहीं टिक पाये।

इस चुनाव में बीजेपी के धन सिंह रावत ने उन्हें हराया। साल 2021 में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी दी। 22 जुलाई 2021 में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद साल 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हुये। जिसमें गणेश गोदियाल ने फिर से श्रीनगर विधानसभा से ताल ठोकी। इस बार भी गोदियाल को हार का सामना करना पड़ा। 2022 में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गणेश गोदियाल को अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा था।

साल 2024 में गणेश गोदियाल कांग्रेस के टिकट पर गढ़वाल लोकसभा सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने हरा दिया था। गणेश गोदियाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कंडारस्यूं भहेड़ी गांव के रहने वाले है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .