Tuesday, May 20, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राज्य

छह माह के अंदर पूरे यूपी में हर जगह दिखेगी कांग्रेस

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/01/23
in राज्य, राष्ट्रीय
छह माह के अंदर पूरे यूपी में हर जगह दिखेगी कांग्रेस

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का दावा है कि राज्य में कांग्रेस का जनाधार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। पार्टी ने पिछले ढाई माह में ही काफी ग्रोथ किया है। आने वाले छह माह में हमारी पार्टी यूपी में हर जगह दिखेगी।

ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि प्रदेश कमेटी की नई टीम तैयार करने में अब बहुत समय नहीं लगेगा। टीम बनाने की प्रक्रिया बहुत पहले से चल रही है। बीच में निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई इस कारण टीम नहीं आ सकी। चुनाव आगे बढ़ेंगे तो भारत जोड़ो यात्रा के बाद हम टीम घोषित कर देंगे।

नगर निकाय के चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमारी इतनी बड़ी तैयारी है कि भाजपा घुटने के बल बैठ जाएगी। कांग्रेस पूरी दमदारी के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी और नगर निगम व पालिका में अव्वल दिखाई देगी।

अभी हाल में हुए उपचुनाव में बसपा की अनुपस्थिति में दलित वोट सपा की तरफ चला गया, जबकि कांग्रेस इस वोट बैंक को अपने पाले में लाने के प्रयास में थी। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अधिकांश जाटव बिरादरी का वोट जब उसे कोई रास्ता नहीं मिला तो वह डालने ही नहीं गया। मेरी बहुत सारे लोगों से बात हुई है। आने वाले समय में जो भी चुनाव होंगे दलितों का वोट कांग्रेस के पाले में ही पूरी ताकत के साथ आयेगा।

वर्तमान में यूपी कांग्रेस में कई क्षत्रप हैं चाहे नसीमुद्दीन और सलमान खुर्शीद हों अथवा अन्य कोई, इनके बीच पार्टी को कैसे आगे ले जायेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि यहां कोई क्षत्रप का मामला नहीं है अब जनता को लुटने से बचाना है। जनता जागरूक है इसलिए अब सब एकजुट होकर राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। पार्टी की गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि जब भी आपसी मुद्दे टकराते हैं तो ऐसी बातें सामने आती हैं, लेकिन जब एक जगह बैठकर आपस में बात करते हैं तो सब खत्म हो जाता है। संवाद के माध्यम से सारे विवाद निपटाए जाते हैं।

प्रियंका गांधी का विधानसभा चुनाव के बाद यूपी में नहीं आने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तमाम काम थे। हिमाचल का चुनाव भी उन्हें देखना था। इस कारण वह यहां नहीं आ सकी। उनके डायरेक्शन में यहां काम हो रहा है। संगठन को लेकर समय-समय पर संवाद होता रहता है। नीति और अभियान के बारे में एक बार वार्ता होती रहती है।

भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस ने काफी जोर शोर से निकाल रही है लेकिन यूपी को महज तीन दिन मिला है, इस सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैसे यूपी इस यात्रा में शामिल नहीं था। जो रूट बना था उसमें यूपी शामिल नहीं किया गया था, लेकिन बाद में प्रदेश संगठन के अनुरोध पर तीन दिन मिले हैं। हम दिखाना चाहते हैं कि अन्य राज्य की तरह यूपी भी पार्टी नेतृत्व के साथ कदम मिलाकर चलना चाहता है।

यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दल सपा, रालोद और बसपा को आमंत्रण दिया है, लेकिन अखिलेश और रालोद मना कर रहे हैं, ऐसे में विपक्ष एक कैसे होगा, इस पर उन्होंने कहा कि हमारा काम इस यात्रा के माध्यम से नफरत को खत्म कर भाईचारा कायम करना है। जब हम भारत जोडऩे निकले हैं तो जो भी रास्ते में मिले उससे नमस्ते करना है। पार्टी ने निर्णय लिया है कि इस यात्रा में समान विचारधारा के दल, डाक्टर, इंजीनियर, एनजीओ को साथ में चलने का आमंत्रण दिया जाए। संविधान बचाने के लिए जो साथ चलेगा उसका स्वागत है। यूपी से खाप पंचायतों ने यात्रा में शामिल होने की हामी भरी है।

सपा बसपा के यात्रा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा को देख रहे हैं किस प्रकार की राजनीति हो रही है। बसपा भाजपा की गोद में बैठी है। मायावती अपने को मिटाने के लिए खुद ही पर्याप्त हैं। यह पूछने पर कि बसपा के एक सांसद ने तो दावा किया है कि मायावती भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी और वह गठबंधन से चुनाव लडऩे की भी बात कर रहे हैं। इस पर खाबरी ने कहा कि सासंद श्याम सुंदर यादव अब बसपा से स्वतंत्र हैं। अब कुछ भी बोल सकते हैं। इतना बड़ा निर्णय करवाना उनके बस में नहीं है। मायावती के साथ आने के कोई चांस नहीं है।

सपा के साथ गठबंधन पर उन्होंने कहा कि एक बार राहुल गांधी और अखिलेश यादव साथ आ चुके हैं। आगे एक बार फिर नजदीक आ जाएं तो इसे नकारा नहीं जा सकता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारी के बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यहां से भाजपा को साफ कर देंगे। लोगों की कल्पना नहीं होगी उतने सांसद कांग्रेस के होंगे।

भारत जोड़ो के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत राज्य के हर गांव जायेंगे और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वृतांत बताएंगे। 3800 किमी यात्रा के अनुभव को बताया जाएगा। यह 26 जनवरी को लांच होगी। इसमें पूरे प्रदेश का संगठन लगेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.