Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

कांग्रेस यूसीसी के खिलाफ 20 फरवरी को करेगी विधानसभा का घेराव

Frontier Desk by Frontier Desk
17/02/25
in देहरादून
कांग्रेस यूसीसी के खिलाफ 20 फरवरी को करेगी विधानसभा का घेराव

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। 18 फरवरी से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एक तरफ जहां प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस विधानसभा में विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का काम करेगी तों वही कांग्रेस प्रदेश संगठन ने 20 फरवरी को समान नागरिक संहिता के खिलाफ विधानसभा घेराव की घोषणा की है।

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद सरकार ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। इसी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने विधानसभा सत्र के दौरान 20 तारीख को कूच किए जाने का निर्णय लिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि वैसे तो प्रदेश के भीतर बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस सड़कों पर उतरकर समान नागरिक संहिता का विरोध करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में यूसीसी लागू किया गया और इसमें लिव इन रिलेशन को लीगलाइज किए जाने की बात की गई है। इसका विरोध किया जाना जरूरी है। ज्योति रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है, और इस देवभूमि में सर्व धर्म के लोग रहा करते हैं। लेकिन उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने जिस तरह से समान नागरिक संहिता कानून में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। यह देवभूमि की संस्कृति के खिलाफ है।

ज्योति रौतेला का कहना है कि प्रदेश में यूसीसी लागू करके राज्य सरकार ने आने वाली पीढ़ी के लिए गलत नींव रख दी है। उत्तराखंड में लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता देकर राज्य सरकार बड़ी भूल कर रही है। उन्होंने चेताया कि 20 तारीख को विधानसभा घेराव करने के बाद कांग्रेस पार्टी हर जिल और विधानसभाओं में इस मुद्दे को उठाने जा रही है। बताया जा रहा है कि यूसीसी का विरोध करने के लिए महिला कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किए जाने का फैसला लिया था, लेकिन ज्योति रौतेला के आग्रह पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होगे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .