देहरादून : UKSSSC की भर्तियों में धांधली को लेकर कांग्रेसी ने विधानसभा के गेट के बाहर धरना दिया। भर्तियों में हुई धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों पर फर्जीवाड़ा हुआ है। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार दरोगा भर्ती घपले की विजिलेंस के बजाए सीबीआई से जांच कराए। उन्होंने यह भी कहा कि नए जिले के गठन की बात कहीं घपले से जनता का ध्यान हटाने के लिए तो नहीं है। अब कांग्रेसी सीबीआई से जांच की मांग कर रहे है।
कांग्रेसियों का कहना है कि 2015 में जब दरोगा भर्ती हुई उस दौरान वह गृह मंत्री थे, लेकिन यदि भर्ती में घपला हुआ है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार को इस प्रकरण में सीबीआई से जांच करानी ही होगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा जिलों का गठन होना चाहिए, लेकिन कही भाजपा इस सभी बातों से जनता का ध्यान खींचना तो नहीं चाहती।