Sunday, July 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी ‘रचनात्मक कांग्रेस’ : दीक्षित

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
11/07/26
in देहरादून
संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी ‘रचनात्मक कांग्रेस’ : दीक्षित
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

  • समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद को मजबूत करने की आवश्यकताः गोदियाल
  • सभी प्रगतिशील वर्गों को जोड़ने की वैचारिक पहल, संवाद और जनभागीदारी को मिलेगा नया मंच

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस किसी संगठनात्मक पद या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं है, बल्कि संविधान के मूल्यों में विश्वास रखने वाले प्रगतिशील नागरिकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, कलाकारों, शिक्षाविदों, युवाओं, महिलाओं और जन आंदोलनों को एक सूत्र में जोड़ने की वैचारिक पहल है।

शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में संदीप दीक्षित ने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस का उद्देश्य केवल राजनीतिक विमर्श तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना तथा संविधान में निहित समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि देश के विकास में सभी वर्गों की रचनात्मक भागीदारी आवश्यक है और सकारात्मक सोच के साथ मिलकर ही मजबूत समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने बताया कि रचनात्मक कांग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से प्रेरित एक स्वतंत्र मंच होगा, जो सामाजिक सरोकारों और वैचारिक प्रतिबद्धता के आधार पर कार्य करेगा। इसका उद्देश्य लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, समावेशिता और भारत की बहुलतावादी परंपरा में विश्वास रखने वाले लोगों को एक मंच पर लाना है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहभागिता को मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि रचनात्मक कांग्रेस सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, किसान एवं श्रमिक संगठनों और विभिन्न जन आंदोलनों से जुड़े लोगों को साझा मंच उपलब्ध कराएगी, जहां समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और रचनात्मक पहल को बढ़ावा मिलेगा।

प्रेस वार्ता में विजय प्रताप, आशीष जोशी और भुवन पाठक ने भी अपने विचार रखते हुए रचनात्मक कांग्रेस की पहल को समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, डॉ. प्रतिमा सिंह, निशांत रौथाण, प्रभात पाल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .