Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

टिहरी में धर्मांतरण!, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
19/10/21
in उत्तराखंड, गढ़वाल
टिहरी में धर्मांतरण!, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

टिहरी गढ़वाल l देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में लव और लैंड जिहाद के मामलों के बाद अब एक अन्य समुदाय द्वारा धर्मान्तरण के मामले भी सामने आने लगे हैं. बताया जा रहा है कि यह समुदाय गरीब असहाय लोगों को टारगेट कर रहा है और लालच देकर इनका धर्म परिवर्तन करने की कवायद कर रहा है. पहाड़ों के दूरस्थ क्षेत्रों में लोग इस तरह के आरोप लगाकर इस पर भी नाराज़गी जता रहे हैं कि शासन प्रशासन की अनदेखी के चलते यह ‘धंधा’ खूब फल फूल रहा है. हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोगों ने आंदोलन करने की चेतावनी भी दे डाली है.

टिहरी का सीमान्त घनसाली क्षेत्र अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र है और घनसाली विधानसभा सीट भी रिज़र्व कोटे में है. पिछले कुछ सालों से घनसाली की 10 न्याय पंचायतों में ईसाइयत के साथ जुड़ी संस्थाएं एक्टिव मोड पर हैं और हर गांव में गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए इनके सेंटर चलाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया में वायरल हुए कुछ वीडियो में मिशनरी धर्मान्तरण को बढ़ावा देते हुए दिख रही हैं, जिसके बाद अब हिन्दू संगठन सजग हो गए हैं.

क्या कह रहे हैं हिंदू संगठन?
घनसाली के हिन्दू संगठन और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्र होने के चलते शासन प्रशासन द्वारा भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. एक कार्यकर्ता गोविंद प्रसाद बडोनी ने कहा कि ईसाई मिशनरी लगातार हावी हो रही है और गरीबों को पैसों का लालच देकर धर्मान्तरण किया जा रहा है. इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा. वहीं, एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता तेजराम सोमवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से घनसाली में दलित समुदाय के लोगों के धर्म परिवर्तन का सिलसिला चल रहा है.

पुलिस ने कहा, समझदारी से लें काम
इस पूरे मामले में एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो फैलाए जाते हैं और लोगों को सजग रहना चाहिए. ​’किसी भी वीडियो की प्रामाणिकता को जांचे बगैर उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए. किसी तरह के धर्मान्तरण की शिकायत पुख्ता ढंग से सामने आएगी तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा.’


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .