Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

नौकरानियों की खौफनाक साजिश, परिवार को बंधक बनाकर लूटे 2 करोड़ कैश

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
06/11/21
in अपराध संसार, समाचार
नौकरानियों की खौफनाक साजिश, परिवार को बंधक बनाकर लूटे 2 करोड़ कैश

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली l दो महीने पहले रखी दो मेड की मदद से तीन बदमाश पश्चिम विहार में रहने वाले कारोबारी के घर में घुसे। पेचकस दिखाकर घर के सदस्यों को बंधक बनाया। अलमारी से 2 करोड़ कैश और 50 लाख रुपये की जूलरी लेकर फरार हो गए। आउटर जिले के पश्चिम विहार (ईस्ट) थाना पुलिस ने तीन बदमाशों और दो मेड के खिलाफ लूट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उस प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक से भी पूछताछ कर रही है, जिसके जरिए दोनों महिलाओं को जॉब पर रखा गया था। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

बंधक बनाकर ले गए 2 करोड़ कैश
हरमीत कौर (45) अपने परिवार के साथ पश्चिम विहार के शुभम एनक्लेव में रहती हैं। वह ग्राउंड फ्लोर पर रहती हैं, जबकि उनकी देवरानी की फैमिली पहली मंजिल पर रहती है। ग्राउंड फ्लोर पर ही एक कमरे में उनकी दो नौकरानी हेमा और मीना रहती थीं। हरमीत ने पुलिस को बताया कि 2 नवंबर शाम करीब 4 बजे वह किचन में जा रही थी। उन्होंने देखा कि मीना गेट से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान एक युवक घर के भीतर घुस गया, जिसके हाथ में पेचकस था। उसने बाजू पकड़ी और पेचकस दिखाते हुए कहा कि आवाज निकाली तो जान से मार दूंगा।

मेड की मदद से पूरी वारदात को दिया अंजाम
बदमाश उन्हें भीतर बेड में ले गया, जहां चादर फाड़ दी। एक दूसरा बदमाश भी आ गया, जिसने चादर से हरमीत के हाथ बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। दोनों ने अलमारी और पर्स चेक किए, जिसमें सिर्फ दो हजार रुपये थे। दोनों ने बाहर से तीसरे लड़के को बुलाया। बदमाश बार-बार कैश और जूलरी के बारे में पूछ रहे थे, जिन्हें उन्होंने इशारे से पता नहीं होने की बात कही। एक बदमाश बोला कि इसे छोड़ ऊपर चलो। हरमीत के पास एक बदमाश खड़ा हो गया, जबकि दोनों ऊपर चले गए। तीसरा भी उनका दरवाजा बंद करे ऊपर चला गया। तीनों ने ऊपर देवरानी मनिंदर कौर और उनके बेटे को अलग-अलग कमरों में बंधक बनाया। वहां से 2 करोड़ कैश, 50 लाख की जूलरी और ब्रैंडेड फोन ले लिया।

मेड का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं, कोई दस्तावेज भी नहीं
करीब 5 बजे काफी देर से घर की डोर बेल बज रही थी और फोन भी बज रहा था। बदमाश ऊपर से माल समेटकर आए तो घर के गेट पर हरमीत की भाभी और भतीजी आई हुई थीं। तीनों बदमाश उन्हें भीतर ले आए और उन दोनों को भी बांध दिया। हरमीत ने बड़ी मुश्किल से खुद को खोला और पहली मंजिल पर जाकर देखा तो देवरानी नशे की हालत में थी, जिनको बाद में अस्पताल ले जाया गया। पति को कॉल कर वारदात की जानकारी दी। पति रविंदर सिंह और देवर हरविंदर सिंह मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपनी फैक्ट्री से घर आए। इसके बाद पुलिस को कॉल कर वारदात की जानकारी दी गई।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .