Thursday, March 12, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राजनीति

छठे चरण के चुनाव में 180 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
18/05/24
in राजनीति, राष्ट्रीय
छठे चरण के चुनाव में 180 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। छठे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए भाग्य अजमा रहे उम्मीदवारों में 180 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। सात राज्यों में होने वाले इस चुनाव के लिए 866 शपथपत्रों के आकलन में यह आंकड़ा सामने आया है, जो कि कुल उम्मीदवारों का 21 फीसद है। कुल उम्मीदवारों में 141 उम्मीदवार ( 16 फीसद) ऐसे भी हैं, जिन पर गंभीर अपराध के मामले चल रहे हैं। यह रिपोर्ट एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स और नेशनल इलेक्शन वाच (एडीआर) ने तैयार की है। इस चरण में सबसे ज्यादा नामांकन हरियाणा राज्य की सीटों के लिए दर्ज किए गए हैं।

एडीआर के मुताबिक इस पूर्ण प्रक्रिया में तीन उम्मीदवारों के शपथ पत्रों का विश्लेषण शामिल नहीं है। रिपोर्ट बताती है कि इनमें 12 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन पर दोष सिद्ध हो चुका है और छह उम्मीदवारों पर हत्या (आइपीसी 302) के तहत मामले घोषित हैं, इसके अतिरिक्त 21 उम्मीदवार पर हत्या के प्रयास (आइपीसी 307) के तहत मामले दर्ज हैं।

इन गंभीर मामलों के साथ महिलाओं से संबंधित अपराध के मामलों में शामिल उम्मीदवार भी इस चरण में मैदान में हैं। इस श्रेणी में कुल 24 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें से तीन पर बलात्कार (आइपीसी 378) के तहत मामला दर्ज हैं। तय प्रावधान के मुताबिक ऐसे मामले में किसी भी व्यक्ति को दस वर्ष से कम की सजा नहीं होगी और उसे आजीवन कारावास तक दिया जा सकता है। इन नेताओं में 16 ऐसे नेता भी शामिल हैं, जिन पर भड़काऊ भाषण देने का मामला बताया गया है।

आपराधिक मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों में आम आदमी पार्टी के सभी पांच उम्मीदवार, आरजेडी के सभी चार उम्मीदवार, सपा के 12 में से नौ उम्मीदवार, भाजपा के 51 में से 28 उम्मीदवार, एआइटीसी के नौ में से चार, बीजेडी के छह में से दो और कांगेस के 25 में से आठ उम्मीदवार शामिल हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 866 उम्मीदवारों में से 338 उम्मीदवार (39 फीसद) करोड़पति हैं। इनमें सबसे अधिक करोड़पति उम्मीदवार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। कुल उम्मीदवारों में बीजेडी और जनता दल (यू) के सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसी प्रकार भाजपा के 51 में से 48, सपा के 12 में से 11, कांग्रेस के 25 में से 20, आम आदमी पार्टी के पांच में से चार और एआइटीसी के नौ में से सात उम्मीदवार करोड़पति हैं।

इस चरण में उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 6.21 करोड़ दर्ज की गई है। रिपोर्ट बताती है कि इस चरण में सबसे ज्यादा उम्मीदवार हरियाणा राज्य में है। चुनाव आयोग के मुताबित छठे चरण में सात राज्यों के लिए मतदान होगा। यह मतदान 25 मई को देश की विभिन्न 57 लोकसभा सीट के लिए कराया जाएगा। इन राज्यों में बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, ओड़ीशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीटें शामिल हैं। इसके बाद केवल एक ही चरण शेष बचेगा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .