Friday, May 16, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने दो महिलाओं से की करोड़ों की ठगी

Frontier Desk by Frontier Desk
24/11/24
in अपराध संसार, देहरादून
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने दो महिलाओं से की करोड़ों की ठगी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

प्रदेश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे

देहरादून। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से करोड़ों की ठगी कर ली। महिला की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं साइबर पुलिस द्वारा मामले जांच की जा रही है।

वहीं दूसरे मामले साइबर ठगों ने एक महिला को घर बैठे रुपए कमाने का लालच देकर 21 लाख रुपए ठग लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। रायपुर निवासी पूजा ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शेयर बाजार में निवेश करती है और 2 महीने पहले व्हाट्सएप के माध्यम से एक निवेशक ग्रुप के संपर्क में आई और यह कंपनी ट्रेडिंग का काम ही करती है।

जिस कारण पीड़िता को कंपनी पर भरोसा हो गया। उसके बाद पीड़िता को ग्रुप में निवेश से संबंधित सलाह दी जाती थी और इस व्हाट्सएप ग्रुप में तीन लोग सलाहकार थे। पीड़िता से पहले दो लाख रुपए निवेश कराए गए, लेकिन बाजार में मुनाफे को देखते हुए पीड़िता ने 16 लाख रुपए निवेश कर दिए।

साइबर ठगों ने पीड़िता को बताया कि उनके नाम से दो इनिशियल पब्लिक आफरिंग (आईपीओ) निकले हैं। जिसके लिए एक करोड़ 61 लाख रुपए जमा करवाने होंगे और धनराशि जमा न करने पर में खाते पर रोक लगाई जाएगी। जिसके बाद पीड़िता घबरा गई और अपने रिश्तेदारों से उधार लेकर साइबर ठगों के बताए खातों में एक करोड़ 61 लाख रुपए जमा कर दिए। लेकिन रुपए जमा होने के बाद खाते में लेनदेन बंद हो गया और बाद में खाता ही बंद का दिया गया। पीड़िता को तब ठगी का एहसास हुआ।

दूसरे मामले में विकासनगर निवासी संजोली ने साइबर क्राइम स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की 5 नवंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। जिसमे गूगल रेटिंग और रिव्यूज के नाम पर महिला को एक ग्रुप में जोड़ा गया और ग्रुप में तीन एडमिन थे। उसके बाद 5 नवंबर को महिला को टेलीग्राम ग्रुप में एड किया गया।

महिला के पास पहली पेमेंट के तौर पर 2000 रुपए लगाने पर महिला को 2700 रुपए वापस मिले। उसके बाद 6 नवम्बर को 9000 रुपए जाम करवाए, इसके बाद मुनाफे की धनराशि दिख रही थी। लेकिन महिला निकाल नहीं पाई। धीरे-धीरे साइबर ठगों ने महिला से 21 लाख रुपए जमा करवा दिए और उसके बाद ग्रुप से हटा दिया गया।

मामलों को लेकर साइबर सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर पुलिस द्वारा खातों की जांच की जा रही है, जिसमें पीड़िता ने धनराशि जमा कराई थी। साथ ही साइबर पुलिस लगातार आम जनता को जागरूक करने का काम कर रही है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.