Thursday, July 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर, चलेंगी तेज हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/11/23
in राष्ट्रीय, समाचार
चक्रवाती तूफान बरपाएगा कहर, चलेंगी तेज हवाएं, भारी बारिश की भी चेतावनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। अंडमान सागर एवं पास की बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र देखा गया है और आज इसमें तेजी आने की संभावना है। दबाव क्षेत्र में तीव्र होने से दिसंबर के पहले सप्ताह में यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके मद्देनजर ओडिशा सरकार ने बुधवार को बारिश की स्थिति में कृषि विभाग को फसलों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा है । मत्स्य विभाग को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मछुआरे शुक्रवार से समुद्र में नहीं जाएं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने सुबह के बुलेटिन में कहा, ”दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्र में 29 नवंबर को सुबह साढ़े पांच बजे निम्न दबाव क्षेत्र बनता देखा गया है।” आईएमडी ने बताया, ”इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ने और 30 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान की वजह से अंडमान और निकोबार द्वीप में आज और कल भारी बारिश होगी। इसके अलावा, तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी में एक दिसंबर से चार दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, दो से चार दिसंबर के बीच तेज बरसात होने वाली है। साउथ तटीय आंध्र प्रदेश की बात करें तो यहां तीन और चार दिसंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होगी। रायलसीमा में तीन और चार दिसंबर को बारिश का अलर्ट है। 30 नवंबर को साउथ अंडमान सी और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप पर 30 नवंबर को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 45 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक दिसंबर को यह हवाएं 60 किलोमीटर की गति से चलेंगी। धीरे-धीरे अगले 24 घंटे में तूफान की वजह से हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाएगी।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने बताया है कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में अगले दो दिनों के बीच बारिश और आंधी तूफान की परिस्थिति बन रही है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उसके आसपास के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। इसके अलावा,जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 30 नवंबर को भारी ओले पड़ सकते हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, विदर्भ में 24 घंटे में भी आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि होगी। मध्य महाराष्ट्र में आज और कल हल्की बारिश का अलर्ट जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 30 नवंबर और एक दिसंबर को और रायलसीमा में 30 नवंबर को हल्की से मध्यम बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, तटीय तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30 नवंबर को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .