Friday, July 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा!

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
21/07/24
in राष्ट्रीय, समाचार
भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा!

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: भारत एवं पड़ोसी देशों में आने वाले भूकंप के झटकों में कमी दर्ज की गई है। न सिर्फ रिक्टर स्केल पर पांच से अधिक तीव्रता वाले भूकंप, बल्कि कम तीव्रता वाले भूकंप की संख्या में भी कमी आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इस साल की पहली छमाही में दर्ज भूकंप के आंकड़ों की रिपोर्ट जारी की है।

देशभर के डेढ़ सौ से अधिक भूकंप मापी स्टेशनों ने इस साल जनवरी से जून के बीच 792 झटके दर्ज किए। इनमें 25 भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पांच से अधिक रही है। वर्ष 2023 के पहले छह माह में कुल 871 भूकंप के झटके दर्ज हुए थे। इसमें 29 भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर थी। इसी तरह पिछले साल दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर के बीच भूकंप की कुल घटनाएं 953 दर्ज हुईं। इनमें पांच से अधिक तीव्रता के 38 भूकंप थे। पिछले साल कुल 1826 भूकंप रिकॉर्ड किए गए।

इनमें पांच से अधिक तीव्रता के 67 झटके थे। पिछले साल की दोनों छमाही के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल की पहली छमाही में भूकंप के आंकड़ों में कमी दर्ज हुई है। देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, इन आंकड़ों से राहत तो नजर आती है।

लेकिन, यह राहत कितनी है इस पर स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। क्योंकि अभी बड़े भूकंप का खतरा टला नहीं है। उनका यह भी कहना है कि पिछले साल दूसरी छमाही में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ीं थीं। ऐसे में इस साल भी दूसरी छमाही के आंकड़े किस तरह के रहते हैं, इसपर नजर रहेगी।

उत्तर भारत में भूकंप के झटके सबसे अधिक

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते छह माह में सबसे अधिक उत्तर भारत में 123 और उत्तर पूर्व भारत में 116 भूकंप के झटके आए। इसमें उत्तर भारत में लद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर उत्तर पूर्व भारत में मणिपुर, नागालैंड तक का क्षेत्र शामिल है।

हरियाणा के झज्जर, राजस्थान के सीकर, यूपी के सोनभद्र, केरल के त्रिशूर में भी कम तीव्रता के भूकंप आ रहे हैं। कई भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश नेपाल, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, म्यांमार आदि में रहा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .