प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया मां का कत्ल, फिर रची लूट की झूठी कहानी

नई दिल्ली: दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. 19 फरवरी को पुलिस को कॉल मिली थी की एक महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी है. पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें घर की पहली मंजिल पर 55 साल की सुधा रानी खून से लथपथ बेड पर पड़ी हुई थीं. सुधा रानी के गले को काटा गया था.पुलिस के मुताबिक, हालत देख कर लग रहा था की महिला कोई विरोध नहीं कर पाई थी.

बदमाशों ने चोरी करने के साथ घटना को दिया अंजाम
पुलिस के मुताबिक, बेटी देवयानी ने पुलिस को दिए बयान में बताया की रात को तकरीबन 9 बजकर 30 मिनट पर 2 लोग घर में दाखिल हुए थे. उनके हाथ में हथियार था.दोनों के चेहरे ढके हुए थे. बमदाशों ने मां के गहने लूट लिए और घर के रखा कैश भी लूट लिया. लूट के दौरान ही मां सुधा रानी की गला रेत कर हत्या कर दी.पुलिस के मुताबिक, बेटी का बयान में काफी विरोधाभास है.

दो आरोपी हुए गिरफ्तार
मृतक सुधा रानी की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है.वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी पर शक है कि उसने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना हो अंजाम दिया है. हालांकि, अभी पूरे मामले की छानबीन हो रही है.


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *