Monday, April 27, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

अपनी मांगों को लेकर दून ऑटो चालकों ने किया सीएम आवास कूच

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
20/01/26
in देहरादून
अपनी मांगों को लेकर दून ऑटो चालकों ने किया सीएम आवास कूच
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

    • छह सूत्रीय मांगों को लेकर सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
    • मांगे न मानने पर ऑटो यूनियन ने दी अनिश्चितकालीन चक्का जाम की चेतावनी

 

 

देहरादून। दून ऑटो रिक्शा यूनियन देहरादून के बैनर तले प्रदेशभर से आएं ऑटो चालकों ने मंगलवार को अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। रैली को पुलिस ने ग्लोब चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर पहले ही रोक दिया। इससे आक्रोशित ऑटो चालक वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

मंगलवार को दून ऑटो चालक रेसकोर्स में एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालकर सीएम आवास की ओर बढ़े। जैसे ही रैली ग्लोब चौक पर पहुंची, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई। काफी देर तक प्रदर्शन कर रहे ऑटो चालकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

यूनियन के नेता पंकज अरोड़ा ने कहा कि पिछले 55 वर्षों से ऑटो चालक देहरादून शहर में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नगर निगम द्वारा चिन्हित स्टैंडों से यात्रियों को डोर-टू-डोर सेवा दे रहे हैं। पर्यटकों और यात्रियों का छूटा हुआ सामान भी यूनियन के माध्यम से सम्मानपूर्वक उन्हें लौटाया जाता है। इसके बावजूद सरकार ईमानदारी से टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस और फिटनेस टैक्स जमा करने वाले सीएनजी ऑटो चालकों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अनियंत्रित रूप से अन्य वाहनों को सड़कों पर उतारने से भीड़ और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ऑटो चालकों को काम नहीं मिल पा रहा।

यूनियन के प्रभारी सी.पी. सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ऑटो चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो आने वाले समय में शहर के अन्य संगठनों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।

रैली में यूनियन के कोषाध्यक्ष सतपाल, संयुक्त मंत्री गुलगोशन और सौरभ कुमार कांगड़ा, कार्य समिति के सदस्य अरविंद सिंह, विपिन सेठ, मोनू सिंह, मोहम्मद सलीम, गुलफाम अली सहित कोटद्वार ऑटो यूनियन के अध्यक्ष सुभाष जदली, शिव शंकर और दून ऑटो रिक्शा यूनियन के हजारों ऑटो चालक शामिल रहे।

छह सूत्रीय मांगें

  1. निजी नंबर प्लेट पर चल रहे दोपहिया वाहनों द्वारा व्यावसायिक संचालन को तत्काल बंद किया जाए।
  2. शहर में बढ़ती संख्या को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक ऑटो/ई-रिक्शा का पंजीकरण कम से कम 10 वर्षों के लिए रोका जाए।
  3. ऑटो रिक्शा (3+1) परमिट की परिधि 25 किमी से बढ़ाकर 40 किमी की जाए या जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक सवारी ले जाने की अनुमति दी जाए।
  4. शासन के गजट नोटिफिकेशन के अनुसार ई-रिक्शाओं का संचालन मुख्य मार्गों के बजाय मोहल्लों की गलियों में कराया जाए।
  5. फिटनेस सेंटर को देहरादून के केंद्र में लाया जाए या मैनुअल किया जाए, साथ ही नए सेंटर खोले जाएं।
  6. ई-रिक्शा/इलेक्ट्रॉनिक ऑटो के क्रय-विक्रय और पंजीकरण में मूल निवास, चरित्र प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .