Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

दून में थी अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश : धामी

Frontier Desk by Frontier Desk
30/09/25
in देहरादून
दून में थी अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश : धामी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • सोमवार देर रात हुए उपद्रव पर सीएम ने दी अपनी प्रतिक्रिया
  • पुलिस ने शहर में समय रहते बवाल के प्रयास को किया नाकाम
  • उत्तराखंड में अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
  • उपद्रव पैदा करने वालों के खिलाफ दंगा विरोधी कानून में होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दून में सोमवार देर रात उपद्रव की कोशिश करने वाले लोगों पर प्रतिक्रिया जारी की है। सीएम धामी ने मामले को अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश करार दिया। सीएम धामी ने उपद्रव पैदा करने वालों पर दंगा विरोधी कानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी की चेतावनी भी दी।

दरअसल, शहर के पटेल नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कुछ लोगों की भीड़ अचानक सड़क पर उतर आई। भीड़ पटेल नगर के लालपुल पर इकट्ठा हुई और धर्म संबंधी नारेबाजी कर सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया। भीड़ ने सड़क जाम करने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पाया और लाठियां फटकार कर भीड़ को मौके से खदेड़ा। इसके बाद शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दून में उपद्रव पैदा करने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों पर प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा, यह केवल त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच में अशांति और उपद्रव पैदा करने की सोची समझी साजिश है। इसके पीछे वह ताकतें हैं, जो आज मजबूत होते भारत को नहीं देख पा रही हैं, एक भारत श्रेष्ठ भारत का समर्थन नहीं करती हैं और तुष्टिकरण की राजनीति पर आश्रित हैं।

आज विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ते हुए जो पचा नहीं पा रही हैं, देख नहीं पा रही हैं, ऐसी ताकतें लगातार अशांति और दंगा करवाने का लगातार प्रयास कर रही हैं, समाज में जहर घोलने का काम कर रही हैं। सीएम ने कहा, अगर आप किसी का सम्मान करते हैं, तो उसका सम्मान तभी है जब वो आपके आचरण के रूप में दिखे। उत्तराखंड गंगा, यमुना, चारधाम, आदि कैलाश समेत अनेक श्रद्धा और आस्था के धर्म स्थानों का प्रदेश है।

उत्तराखंड में इस प्रकार की अराजकता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे अराजक तत्वों के लिए सरकार ने सख्त दंगा विरोधी कानून बनाया है। सरकार, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले दंगाईयों से ही नुकसान की भरपाई कराएगी।

क्या है पूरा मामला

29 सितंबर की देर रात सोशल मीडिया की एक पोस्ट से शांत देहरादून का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मुख्य वजह यही थी कि सोशल मीडिया पर डाले गए धार्मिक पोस्ट पर दूसरे समुदाय के युवक ने कमेंट कर दिया। इसके बाद एक समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पुलिस चौकी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। पुलिस की ओर से समझाने के बावजूद भीड़ जब बेकाबू होने लगी तो फिर माहौल को शांत करने के लिए पुलिस की ओर से लाठी चार्ज का विकल्प अपनाया गया। जिसके चलते चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आपत्तिजनक टिप्पणी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

मुस्लिम संप्रदाय के नवी पर टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपित की पहचान गुलशन निवासी ब्रह्मपुरी मूल निवासी ग्राम सरोना थाना बिलग्राम जिला हरदोई के रूप में हुई है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि फेसबुक पेज पर एक स्क्रीन शाट जिसमें मुस्लिम संप्रदाय के नवी पर एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास किया।

स्क्रीनशाट का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेलनगर प्रमोद शाह ने तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति को तत्काल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और आपत्तिजनक कमेंट को हटवाया। आपत्तिजनक कमेंट के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग पटेलनगर क्षेत्र में एकत्रित होने लगे।

शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। पूरे क्षेत्र में पुलिस की ओर से कांबिंग की गई है व क्षेत्र में समुचित पुलिस बल नियुक्त किया गया है। किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले व अनावश्यक रूप से अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .