Sunday, May 24, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

केदारनाथ पैदल मार्ग की कच्ची दुकानों को पूर्ववत संचालित करने की मांग 

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
14/03/26
in गढ़वाल
केदारनाथ पैदल मार्ग की कच्ची दुकानों को पूर्ववत संचालित करने की मांग 
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ऊखीमठ। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर स्थानीय हक-हकूकधारियों ने अपनी आजीविका को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। केदारघाटी श्रद्धालु सेवा समिति के एक शिष्टमंडल ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर संचालित होने वाली कच्ची दुकानों को पूर्व की भांति सुचारु रखने की मांग उठाई।

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में समिति ने स्पष्ट किया कि पैदल मार्ग पर स्थित इन छोटी-छोटी दुकानों से क्षेत्र के हजारों परिवारों का भरण-पोषण होता है। स्थानीय लोग सीमित संसाधनों के बावजूद यात्रियों को भोजन, चाय-नाश्ता और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। यदि इन दुकानों के संचालन में कोई बदलाव किया जाता है, तो स्थानीय लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने मांग की कि दुकानों को पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही संचालित करने की अनुमति दी जाए। प्रशासन दुकान संचालन के लिए स्पष्ट गाइडलाइंस जारी करे ताकि स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। समिति ने भरोसा दिलाया कि वे यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि प्रशासन स्थानीय लोगों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले का उचित परीक्षण किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और स्थानीय जनता की आजीविका पर भी कोई आंच न आए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संदीप पुष्वाण, सचिव सुषमा, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद पुष्वाण, संरक्षक यशपाल पंवार, उपाध्यक्ष दलवीर नेगी, मीडिया प्रभारी प्रह्लाद कोटवाल, सह सचिव दीपक सिंह, अनूप सिंह पंवार और सुनील प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .