विकासखण्ड बीरोंखाल को मिली 19 करोड़ 26 लाख की योजनाएं

बीरोंखाल (पौड़ी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में देश का सांस्कृतिक वैभव बढ़ रहा है। चन्द्र यान और सूर्य यान मिशन की सफलता के साथ-साथ देश में जी-20 के शानदार आयोजन से भारत का चारों ओर यशोगान हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड की डबल इंजन सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर निरन्तर कार्य कर रही है। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के तीसरे दिन ब्लाक मुख्यालय बीरोंखाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 19 करोड़ 26 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाएं उत्तराखंड की तस्वीर बदलने के साथ-साथ अगली सदी को उत्तराखंड की सदी बनाने में मिल का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ युवा भाजपा नेता सुयश रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, जिला पंचायत सदस्य शांति देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, ध्यान पाल गुसाई, यशपाल गोरला, पातीराम भारती, सत्येंद्र, राजे सिंह, दीप्ति प्रकाश, संध्या देवी, नरेंद्र, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *