Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home गढ़वाल

केदारघाटी के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी : सीएम धामी

Frontier Desk by Frontier Desk
18/11/24
in गढ़वाल
केदारघाटी के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी : सीएम धामी

चुनावी सभा को संबोधित करते सीएम धामी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • आपसी राय मशविरे से करेंगे केदारघाटी का विकास : सीएम धामी
  • पंडा पुरोहित, डंडी कंडी और लघु व्यापारियों के साथ 2 माह पहले चर्चा कर बनेगी यात्रा की योजनाएं
  • कांग्रेस रही तुष्टिकरण और लैंड जिहाद की समर्थक, भाजपा ने बनाया कानून

गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार केदारघाटी के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है और आपसी सहमति से सभी कार्य आगे बढ़ाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल के नेतृत्व मे क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नही रहने दी जायेगी। गुप्तकाशी मे आयोजित भाजपा की चुनाव रैली मे धामी ने वायदा किया कि क्षेत्र के विकास मे कोई कमी नही रहने दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि पंडा पुरोहित, डंडी कंडी, घोड़े खच्चर संचालक और लघु व्यापारियों के साथ यात्रा शुरू होने से 2 माह पहले चर्चा कर योजनाओं को अमली जमा पहनाया जायेगा। धामी ने कहा कि हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या मे वृद्धि हो रही है तो संसाधन और सुविधाओं मे इजाफा भी करना होगा। इसके लिए आपसी राय मशविरे से कार्य होगा।

केदारनाथ की जनता है तैयार,
कमल खिलाने को फिर एक बार…

गुप्तकाशी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं, बुजुर्गों व मातृशक्ति से मिले प्रेम,… pic.twitter.com/IxedCBPr9h

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 18, 2024

उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में समर्थन देने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा आशा नौटियाल जी स्वयं अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनाव में खड़ी हुई हैं। आशा नौटियाल का लगाव और जुड़ाव इस क्षेत्र से है। उन्होंने कहा  एक प्रतिनिधि के नाते आशा नौटियाल जी बीते 3 साल में केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर कई बार मेरे पास आई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा क्षेत्र के लिए समर्पित और कर्मठ नेता को इस क्षेत्र से विधायक बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया था। उनके इन शब्दों के अनुरूप क्षेत्र में विकास भी दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा जिस कांग्रेस ने 60 साल तक देश में राज किया, उनका कोई भी प्रधानमंत्री बाबा केदार के धाम में नहीं आया। प्रधानमंत्री मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो 7 बार बाबा केदारनाथ जी के दर्शन करने उत्तराखंड आए हैं। क्योंकि उनके दिल में बाबा केदारनाथ जी बसते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम का भव्य और दिव्य निर्माण कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में 2 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि से विकास कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ पूरी केदार घाटी का विकास तेजी से किया जा रहा है।इस क्षेत्रों में कई सड़को, पुलो, पार्कों, धार्मिक स्थलों का कार्य किया जा रहा है।

हमारी सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जैसी अनेकों योजनाओं ने लोगों के जीवन को बेहतर करते हुए आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में केदारनाथ आने वालों की संख्या लगातार घटती जा रही थी, पर आज डबल इंजन की भाजपा सरकार में यात्रियों की संख्या हर साल निरंतर बढ़ती जा रही है।

लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है। इस साल 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा की है। उन्होंने कहा यात्रा समय में आने वाली दिक्कतों को दूर करने हेतु हम कार्य कर रहे हैं। हम जल्द ही यात्रा प्राधिकरण बनाने वाले हैं और चार धाम यात्रा का संचालन व्यवस्थित तरीके से करने हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यात्रा प्राधिकरण  से पहले सभी हितधार को को तीर्थ पुरोहितों होटल व्यापारियों दुकानदारों घोड़ा खच्चर संचालको की राय लेंगे। यात्रा शुरू होने से 2 महीने पहले सभी व्यापारियों को अनुमति देने का काम करेंगे, जिससे किसी को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्रों के अन्य सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहे इसके लिए भी व्यवस्थित तरीके से कार्य किया जाएगा। मदमहेश्वर धाम की यात्रा को भी केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुरूप विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय में वो स्वयं ग्राउंड जीरो में जाकर जनता के साथ खड़े रहते हैं।

इस बार भी केदारनाथ में आपदा के दौरान 16 हजार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार ने 10 करोड़ की धनराशि से की है। 2013 आपदा में कांग्रेस सरकार ने जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया। क्षेत्र की जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .