Wednesday, April 29, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

उत्तराखंड में धामी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही : विजयवर्गीय

Frontier Desk by Frontier Desk
19/06/25
in देहरादून
उत्तराखंड में धामी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही : विजयवर्गीय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय देहरादून दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी अपनी बात रखी। विजयवर्गीय ने पीएम मोदी की तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी विधायकों की तरह मीडिया को धैर्य रखने की नसीहत दी।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय अब मध्य प्रदेश की सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर हैं। बुधवार को वह राष्ट्रीय पिट्टू फेडरेशन की नेशनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेने देहरादून पहुंचे थे। कैलाश विजयवर्गीय देहरादून में थे और वह राजनीतिक टिप्पणी न करते, ऐसा संभव नहीं था। लिहाजा नेशनल जूनियर पिट्टू प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद जब वह मीडिया से मिले, तो उन्होंने उत्तराखंड की धामी सरकार को लेकर भी कई बातें कहीं।

उत्तराखंड पिट्टू एसोसिएशन द्वारा देहरादून में आयोजित द्वितीय जूनियर नेशनल पिट्टू प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।#PittuChampionship #KheloIndia #NationalGames pic.twitter.com/j63F3GcQ25

— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) June 18, 2025

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री की पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बीच भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सरकार को मैनेज कर रहे हैं। यह अपने आप में बड़ी बात है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के केदारनाथ से विशेष लगाव है, वहां पर लगातार व्यवस्थाओं को सुधारा जा रहा है। उन्होंने अपने केदारनाथ दौरे में यह नोटिस किया है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार जताया कि उनका उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। वहीं इसके अलावा उत्तराखंड में लगातार विधायकों द्वारा किए जा रहे मंत्रिमंडल विस्तार के इंतजार को लेकर भी कैलाश विजयवर्गीय ने टिप्पणी की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीति में ऐसी इच्छा होनी स्वाभाविक है। हर कोई राजनीति में एक कदम ऊपर जाना चाहता है। जो पार्षद है, वह मेयर बनना चाहता है। जो विधायक है, वह मंत्री बनना चाहता है। मंत्री मुख्यमंत्री बना चाहता है और मुख्यमंत्री केंद्र की राजनीति में अपनी प्रोग्रेस कर जाता है।

उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में महत्वाकांक्षा है। सभी की होती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर अपने हर एक कार्यकर्ता का प्रमोशन करती है। जिस तरह से हमारे सभी विधायक उत्तराखंड में इंतजार कर रहे हैं, हमें लगता है कि मीडिया को भी इसी तरह से इंतजार करना चाहिए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .