Friday, May 1, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

सेवानिवृत्ति पर पुलिस उप महानिरीक्षक सुखबीर सिंह व मुख्य आरक्षी महावीर सिंह को दी गई विदाई

Frontier Desk by Frontier Desk
31/05/24
in देहरादून
सेवानिवृत्ति पर पुलिस उप महानिरीक्षक सुखबीर सिंह व मुख्य आरक्षी महावीर सिंह को दी गई विदाई

सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते डीजीपी।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। पुलिस उप महानिरीक्षक अभिसूचना सुखबीर सिंह एवं मुख्य आरक्षी पुलिस मुख्यालय महावीर सिंह के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन पुलिस दूरसंचार, वी0 मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में वक्ताओं ने सुखबीर सिंह एवं महावीर सिंह द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी उत्तराखण्ड पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

अन्त में सुखबीर सिंह एवं महावीर सिंह ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग एवं कर्मठता के फलस्वरूप ही वह अपना सम्पूर्ण योगदान प्रदान करने में सफल हो सके। पुलिस महानिदेशक द्वारा सुखबीर सिंह एवं महावीर सिंह को एक प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।

सुखबीर सिंह ने वर्ष 1997 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित होने के उपरान्त अलीगढ़, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, उन्नाव, आगरा, ऊधमसिंहनगर, जनपदों में नियुक्त रहकर अपना अतुल्य योगदान दिया। आप वर्ष 2010 को भारतीय पुलिस सेवा में इंडक्शन हुये तथा भारत सरकार द्वारा आपको वर्ष 2010 बैच आवंटित किया गया।

आप पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, पिथौरागढ़, सेनानायक 46 वीं वाहिनी पीएसी एवं आईआरबी प्रथम के पद पर भी नियुक्त रहे। आप दिनांक 01 जनवरी, 2024 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। वर्तमान में आप पुलिस उप महानिरीक्षक, अभिसूचना के पद पर कार्यरत हैं।

भारत सरकार द्वारा आपकी सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2021 में आपको पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। महावीर सिंह वर्ष 2008 में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए। अपने सेवाकाल के दौरान आप जनपद हरिद्वार एवं पुलिस मुख्यालय में नियुक्त रहे। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने से पूर्व आप भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .