Tuesday, June 10, 2025
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home लाइफस्टाइल

आंतों में 5 कारणों से चिपकने लगती है गंदगी, जानें सफाई करने के उपाय

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
27/04/25
in लाइफस्टाइल
आंतों में 5 कारणों से चिपकने लगती है गंदगी, जानें सफाई करने के उपाय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। हमारी आंतें न केवल पाचन प्रक्रिया का मुख्य हिस्सा हैं, बल्कि शरीर के अन्य कामकाज को नियंत्रित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. लेकिन, कई बार हमारी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों के कारण आंतों में गंदगी जमा होने लगती है, जिससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. हम अक्सर पेट और आंत में जमा हो रही गंदगी को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन जब ये बाद में अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी का कारण बनती है, तो पेट साफ करने के उपाय तलाशते हैं. अगर आप भी आंतों में जमा गंदगी को साफ करने के उपाय जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं सबसे पहले गंदगी जमा होने के 5 मुख्य कारण और आंतों की सफाई के प्रभावी उपाय.

आंतों में गंदगी जमने के 5 कारण

फाइबर की कमी: डायटरी फाइबर की कमी से मल सख्त हो जाता है, जिससे आंतों में गंदगी चिपकने लगती है.

पानी की कमी: शरीर में पानी की कमी से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे आंतों में गंदगी जमा हो सकती है.

प्रोसेस्ड और मसालेदार भोजन: बहुत ज्यादा तेल और मसालेदार भोजन पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं, जिससे आंतों में गंदगी जमने लगती है.

फिजिकल एक्टिविटी की कमी: रेगुलर एक्सरसाइज न करने से आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे मल आंतों में चिपक सकता है.

लंबे समय तक कब्ज: कब्ज की समस्या से मल कठोर हो जाता है और आंतों में जमा हो सकता है.

आंतों की सफाई के कारगर उपाय

नींबू और शहद से शुरुआत करें

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से आंतों की सफाई में मदद मिलती है. नींबू में मौजूद विटामिन सी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और शहद पाचन में सुधार करता है.

फाइबर से भरपूर चीजें

अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें. फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय रखता है और मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है.

त्रिफला चूर्ण का उपयोग

आयुर्वेदिक त्रिफला चूर्ण एक कारगर उपाय है. इसे रात में सोने से पहले गर्म पानी के साथ लेने से आंतों की गंदगी बाहर निकालने में मदद मिलती है.

गर्म पानी का सेवन करें

दिनभर पर्याप्त मात्रा में गर्म पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और आंतों से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं. यह सरल, लेकिन प्रभावी उपाय है.

दही और अन्य प्रोबायोटिक्स

प्रोबायोटिक से भरपूर चीजें जैसे दही, छाछ और किमची आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं. यह पाचन तंत्र को सुधारता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है.

योग और व्यायाम

रोजाना योगासन और हल्का व्यायाम जैसे पवनमुक्तासन और सूर्य नमस्कार आंतों की सफाई के लिए प्रभावी होते हैं.

एंटीऑक्सिडेंट युक्त पेय

  • ग्रीन टी और एलोवेरा जूस एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और आंतों की सफाई में मदद करते हैं.
  • आंतों की गंदगी बाहर निकालने के घरेलू उपाय न केवल प्राकृतिक हैं, बल्कि आपकी ऑलओवर हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं. इन नुस्खों को अपनाकर आप अपने पाचन तंत्र को हेल्दी और एक्टिव रख सकते हैं.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© 2021 नेशनल फ्रंटियर - राष्ट्रहित की प्रमुख आवाज NationaFrontier.