Tuesday, April 28, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

राज्य निर्माण आन्दोलनकारी दिवाकर भट्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलिन

फ्रंटियर डेस्क by फ्रंटियर डेस्क
26/11/25
in देहरादून
राज्य निर्माण आन्दोलनकारी दिवाकर भट्ट का पार्थिव शरीर पंचतत्वों में विलिन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार। प्रसिद्ध राज्य आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत दिवाकर भट्ट का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। दिवाकर भट्ट के बेटे ललित भट्ट ने उन्हें मुखाग्नि देकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार से पहले उनके घर से लेकर श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

राजनीतिक दलों के कई दिग्गज नेता भी दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देने हरिद्वार पहुंचे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गार्ड ऑफ ऑनर और अंतिम सलामी देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ खड़खड़ी शमशान घाट पर दिवाकर भट्ट का अंतिम संस्कार किया गया।

सभी नेताओं ने दिवाकर भट्ट के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने भी दिवाकर भट्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने अस्सी के दशक में उनके साथ राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया था। आज उनके निधन के बाद उत्तराखंड में शोक की लहर है।

उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए उनकी छटपटाहट किसी से नहीं छिपी। उत्तराखंड के इतिहास में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह एरी ने कहा कि दिवाकर भट्ट राज्य आंदोलन के बहुत बड़े सिपाही थे। राज्य बनने के बाद भी वो राज्य के हितों के लिए चिंतित थे. उनका जाना पूरे राज्य के लिए क्षति है। उनके जाने के बाद हम सब लोग उनके बताए पदचिन्हों पर चलेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि दिवाकर भट्ट उत्तराखंड के सच्चे समाजसेवक थे, वो हमेशा उत्तराखंडीयत को ही जीते थे। हमने ऐसे एक पुरोधा को खो दिया है। ईश्वर से उनकी यही प्रार्थना है कि प्रभु उन्हें दोबारा से उत्तराखंड में ही पुनर्जन्म दे।

दिवंगत दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक रानीपुर आदेश चैहान, विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर, विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह पंवार, मंत्री पार्षद नैथानी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, यूकेडी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, पूर्व अध्यक्ष यूकेडी काशी सिंह एरी, पूर्व दर्जधारी मंत्री महेंद्र प्रताप, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह सहित भारी संख्या में जन समूह मौजूद रहा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .