Wednesday, March 18, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग संगम सहित कई स्थानों पर डीएम ने निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/12/22
in उत्तराखंड, समाचार
रुद्रप्रयाग संगम सहित कई स्थानों पर डीएम ने निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नगर क्षेत्र में अनेक स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यो की जानकारी ली। साथ ही गुणवत्ता को देखते हुए समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए। शुक्रवार को जिलाधिकारी द्वारा संगम घाट पर रेलवे द्वारा आरएनआर योजना में किए जा रहे आरती मंच के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि घाट के निर्माण के लिए सीढ़ियों का चौड़ीकरण, चैंजिंग रूम का मरम्मत कार्य, रैलिंग, टाइल एवं प्लास्टर आदि अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि घाट पर आरती करने वाले स्थानीय लोगों एवं आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिल सके।

अधिशासी अभियंता हितेश पाल ने बताया कि घाट में आरती मंच के निर्माण के लिए एक करोड़ 2 लाख 85 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें से निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि प्लास्टर, रैलिंग एवं टाइल का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 के अंत तक कार्यो को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा जवाड़ी बाईपास में पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि पार्क के लिए 95 लाख 42 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए सभी आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए पार्क में व्यवस्था की जा रही है। बच्चों के लिए पार्क में झूलों की व्यवस्था, युवाओं के लिए जिम तथा बुजुर्गों के लिए योगा प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। करीब 80 से 100 लोगों के बैठने के लिए ओपन ईयर थियेटर भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पर्यटन की गतिविधियों के दृष्टिगत व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट एवं बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।

जिलाधिकारी ने घाटों की उचित सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जरूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि घाटों की सफाई के लिए किसी तरह से धनराशि की कमी है तो इसके लिए आंगणन प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि रुद्रप्रयाग नगर में पर्यटकों की लगातार आवाजाही बनी रहती है इसलिए पर्यटकों को हर संभव सुविधा देने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका के समीप बनाए जाने वाले पार्किंग का भी निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि इस पार्किंग के लिए जो भी कार्यवाही की जानी है उसको पूर्ण करते हुए कार्य यथाशीघ्र शुरू किया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विभाग द्वारा केंद्रीय वित्त पोषित प्रसाद योजना में जीएमवीएन के समीप बनाए गए टूरिस्ट इंटरप्रीटिशियन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सेंटर के बेहतर संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। कहा कि इस स्थान में बर्ड वॉचिंग के अलावा रुद्रप्रयाग एवं केदारनाथ के धार्मिक स्थलों की जानकारी एवं फोटोग्राफ्स को भी प्रदर्शित किया जा सकता है। निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। जिलाधिकारी द्वारा श्री 108 सच्चिदानंद वेद भवन संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों से भी मुलाकात की। उन्होंने संगम बाजार में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .