Sunday, May 3, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

डीएम सविन बंसल व्यवस्थाएं परखने पंहुचे जिला अस्पताल

Frontier Desk by Frontier Desk
06/09/24
in देहरादून
डीएम सविन बंसल व्यवस्थाएं परखने पंहुचे जिला अस्पताल

जिलाधिकारी कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए।

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • आम नागरिक की भांति लाइन में लगकर बनवाया ओपडी पर्चा
  • जिलाधिकारी ने जांची कोरोनेशन चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य व्यवस्थाएं
  • अधिकारी व कार्मिकों को भनक लगते ही चिकित्सालय में मचा हड़कंम -खामियां मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई, सीएमओ व सीएमएस को समुचित व्यवस्था सुगम बनाने के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः 09ः30 बजे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन पंहुचकर आम नागरिक की तरह लाईन पर लगते हुए अपना ओपीडी पर्चा बनाया तथा ओपीडी व्यवस्था को परखा। इसी तरह निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सालय में आमजनमानस के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। जैसे ही चिकित्सालय परिवार को जिलाधिकारी के अस्पताल में होने की भनक लगी तो आनन-फानन में सभी सम्बन्धित अधिकारी 10ः00 बजे के करीब चिकित्सालय में पंहुचे।

सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने मानक के अनुरूप चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाली मरीजों एवं तीमारदरों को किसी भी प्रकार की अुसविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में दवाई के कांउटर बढाए जाए एवं ओपीडी में चिकिक्सकों के डिस्पले साईनेज इत्यादि व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सुविधा बढाई जाए तथा इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने चिकित्सालय में स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय आदि में सफाई व्यवस्था बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं, सुविधाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा वार्डो में भर्ती रोगियों के हॉल-चाल पूछा तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निक्कू, सामान्य वार्ड, ओ.टी, डेगू वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी, का निरीक्षण किया तथा वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों  से वार्ता करते हुए उनका हॉलचाल जाना।

उन्होंने भर्ती रोगियों को भर्ती के समय, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं औषधियां दिए जाने की  जानकारी ली तथा मरीजों से  पूछा चिकित्सक बाहर से दवाई तो नही लिख रहें, जिस भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने बताया कि बाहर से दवाई नही लिखी है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित स्टाफ से उनकी समस्याए भी जानी। ओटी निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपरेशन थिएटर में उपकरणों की जानकारी लेते हुए, अतिरिक्त उपकरणों हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए चिकित्सालय व्यवस्थाओं को निरंतर मॉनिटिरिगं करते हुए उसमें सुधार किये जाएं।

चिकित्सालय में सभी सुविधाएं दुरूस्थ की जाए। आशा हेल्पलाईन डेस्क पर नियमित रूप से कार्मिक की उपस्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक वीएस चैहान, सहायक निदेशक व जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, पीआरओ कोरोनेशन प्रमोद पंवार आदि उपस्थित रहे।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .