शनिवार के दिन बिल्कुल भी न करें ये काम, शनिदेव हो जाएंगे रुष्ट

शास्त्रों के अनुसार, शनिवार का दिन भगवान शनि और काल भैरव देव की पूजा की जाती है। इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या से राहत मिलती है। हर तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव का उपवास करना लाभकारी होगा। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे कर्म का शुभ फल देते हैं और बुरे कर्म होने पर दंड देते हैं। माना जाता है कि कुंडली में शनि जितना मजबूत होगा व्यक्ति राजसुख का उतना ही लाभ मिलेगा।

शनिदेव के दिन कुछ ऐसे काम भी है, जिन्हें करने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। जानिए शनिवार के दिन कौन सी चीजें करनी की है मनाही।

शनिवार के दिन न करें ये काम

शनिवार के दिन तिल या सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि इस दिन तेल खरीदने से शनि दोष लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों या तिल का तेल का दान करना शुभ होगा।

महिलाएं न धोएं बाल

शनिवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बाल धोने से शनि का बुरा प्रभाव पड़ता है।

लोहे से संबंधित चीजें न खरीदें

शनिवार के दिन लोहे से संबंधित चीजें खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिदेव का अस्त्र लोहा है। ऐसे में शनिवार के दिन लोहे को खरीदने से शनिदेव का बुरा प्रभाव घर के हर सदस्य के जीवन पर पड़ने लगता है। इसलिए इस दिन लोहे की चीजें खरीदे नहीं बल्कि दान करना चाहिए। माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं दान करने से शनि दोष से छुचकारा मिल जाता है।

न खरीदें नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है और शनिदेव का प्रकोप बढ़ जाता है।

मांस मदिरा का सेवन

शनिवार के दिन मांस-मदिरा से का सेवन करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *