महाशिवरात्रि पर करें ये 7 उपाय, आर्थिक उन्नति मिलने की है मान्यता

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन शिव उपासना करने से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण करना अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर कुछ उपायों को करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। जानें महाशिवरात्रि के उपाय-

  1. महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग के पास दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है।
  2. महाशिवरात्रि पर घर पर छोटा-सा शिवलिंग पूजा स्थल पर स्थापित करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत आती है और आर्थिक दरिद्रता दूर होती है।
  3. महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में जल, दूध, दही, घी और शहद मिलाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।
  4. महाशिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से भगवान शिव के साथ हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होती हैं।
  5. महाशिवरात्रि पर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज या धन का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-सुविधाओं का आगमन होता है। पापों से मुक्ति मिलती है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
  6. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए महाशिवरात्रि पर श्रृंगार का सामान दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखद होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
  7. महाशिवरात्रि पर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी व व्यापार से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *