Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

डॉक्टर से लाखों ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Frontier Desk by Frontier Desk
19/06/25
in अपराध संसार, देहरादून
डॉक्टर से लाखों ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून। शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्टमेण्ट के नाम पर चिकित्सक के साथ धोखाधडी करने वाले शातिर को एसटीएफ की साईबर थाना पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ देश के 13 राज्यों में साईबर धोखधड़ी की 30 शिकायतें दर्ज है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक प्रकरण उधम सिंह नगर निवासी चिकित्सक द्वारा मार्च 2025 में दर्ज कराया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि फरवरी 2025 में उन्हें व्हाटसप एप पर अज्ञात नम्बरों से व्हाटसप पर मैसेज भेजकर शेयर मार्केट में ऑनलाईन इन्वेस्टमेण्ट किये जाने के नाम पर विभिन्न बैंकों में 81 लाख रूपये की धनराशि धोखाधड़ी से जमा करायी गयी।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसटीएफ की साईबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों/ व्हाट्सअप / सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से प्राप्त डेटा का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किये गये।

जिसके बाद घटना के मास्टर मांइड व मुख्य आरोपी सुशील कुमार पुत्र सीताराम निवासी कैलाशपुरी एक्सटेशन पालम ग्राम साउथ वेस्ट दिल्ली को चिन्ह्ति करते हुये आरोपी की तलाश जारी की तथा गिरफ्तारी हेतु कई स्थानो पर दबिशें दी गयी। साईबर टीम की मेहनत एवं प्रयास से तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुये साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी सुशील कुमार को थाना द्वारका सैक्टर 23 दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया साथ ही घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 1 पैन कार्ड, 9 डेबिट कार्ड, 6 सिम कार्ड, 01 चौक बरामद किये गये।

प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी ने साईबर अपराध हेतु जिन बैंक खातों का प्रयोग किया गया है उसमें कुछ समय में ही करोड़ों रूपयों का लेनकृदेन होना प्रकाश में आया है । जाँच में यह भी प्रकाश में आया है कि आरोपी के बैंक खातों के खिलाफ देश भर के 13 राज्यों में कुल 30 साईबर अपराधों की शिकायतें दिर्ज हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .