घर बैठे डाउनलोड करें डिजिटल वोटर कार्ड, जान लीजिए पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चुनाव से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य ऑनलाइन कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने देशभर में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र या इलेक्ट्रानिक इलेक्टोरल फोटो आईडी कार्ड यानी ई-ईपीआइसी की सुविधा शुरु कर रखी है। अगर मतदाता की वोटर आईडी कहीं गुम हो गई है या फिर वह वोटर कार्ड की डिजिटल कॉपी सहेज कर रखना चाहता है तो वोटर हेल्पलाइन एप या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट (https://hindi.eci.gov.in/) से अपना वोटर कार्ड आसानी से मोबाइल या कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं।

डिजिटल वोटर कार्ड ई-ईपीआइसी को डिजी लॉकर में भी अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे प्रिंट भी कराया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि ई-ईपीआईसी वोटर कार्ड ओरिजिनल वोटर आईडी कार्ड का एक नॉन-एडिटेबल पीडीएफ वर्जन है।

डिजिटल कार्ड को ऐसे कैरे डाउनलोड

  • राष्ट्रीय मतदाता पोर्टल पर https://hindi.eci.gov.in/ पर विजिट करें।
  • नए यूजर को पहले रजिस्टर करना होगा।
  • अब ई-ईपीआईसी डाउनलोड करने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ई-ईपीआईसी नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर को दर्ज करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • इसके बाद ई-ईपीआईसी डाउनलोड का विकल्प सामने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *