पतंजलि योग रत्न सम्मान से सम्मानित हुए डॉ धीरेंद्र सिंह

देहरादून: महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान 2024 का आयोजन अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के द्वारा 24 नवंबर को कांस्टीट्यूशनल क्लब नई दिल्ली में आयोजित किया गया था. इस आयोजन में डॉक्टर धीरेंद्र सिंह नवधा योग के संस्थापक को महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया. डॉक्टर धीरेंद्र सिंह बांदा जिले के ग्राम खहरा से संबंध रखते हैं. डॉ़.सिंह ने योग में पी.एचडी महात्मा गांधी ग्रामोदय चित्रकूट विश्वविद्यालय से प्राप्त की है.

Dr. Dhirendra Singhडॉक्टर धीरेंद्र सिंह दिल्ली में योग के क्षेत्र में 15 वर्षों से कार्यरत हैं इन 15 वर्षों में उन्होंने देश-विदेश के अनेक नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ बनाने में योगदान दिया है डॉक्टर धीरेंद्र सिंह को पुरस्कार देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एसपी मिश्रा के द्वारा प्रदान किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय योग शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी अनंत बिरादर ईश्वर आचार्य आदि महान हस्तियों ने भाग लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *