Monday, July 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home राष्ट्रीय

छोटी उम्र में छोड़ा घर, ‘क्रांतिकारी’ साधु बन अंग्रेजों को खदेड़ा… पोथीराम उपाध्याय कैसे बने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
11/09/22
in राष्ट्रीय, समाचार
छोटी उम्र में छोड़ा घर, ‘क्रांतिकारी’ साधु बन अंग्रेजों को खदेड़ा… पोथीराम उपाध्याय कैसे बने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती हम सब के बीच नहीं रहे हैं। एमपी के नरसिंहपुर जिले स्थित आश्रम में उन्होंने 11 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब अंतिम सांस ली है। निधन से नौ दिन पहले ही उन्होंने आश्रम में अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म एमपी के सिवनी जिले स्थित दिघोरी गांव में दो सितंबर 1924 को हुआ था। नौ साल की उम्र में धर्म की मार्ग पर चलते हुए घर का त्याग कर दिया था। धर्म के साथ-साथ उनकी दिलचस्पी धार्मिक और सामाजिक मुद्दों में भी रही है। साधु होने के साथ-साथ वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए उन्हें क्रांतिकारी साधु भी कहा जाता था। यह स्वरूप उनके आगे भी बरकरार रहा है। इसके साथ ही सियासत में कांग्रेस नेताओं के साथ नजदीकियों के कारण भी चर्चा में रहे हैं।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती कई दिनों से बीमार थे। वह नरसिंहपुर जिले स्थित आश्रम में ही रह रहे थे। झोतेश्वर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने साढ़े तीन बजे दोपहर अंतिम सांस ली है। इसके बाद आश्रम में भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। शंकराचार्य ने नौ दिन पहले ही दो सितंबर को अपना 99वां जन्मदिन मनाया था। निधन की खबर से उनके भक्त शोकाकुल है। आश्रम में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। प्रदेश की राजनीति के कई बड़े नेता स्वारूपनंद सरस्वती के शिष्य थे।

नौ साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का जन्म दो सितंबर 1924 को हुआ था। उनका पैतृक घर सिवनी जिले के दिघोरी गांव में है। वह ब्राह्मण परिवार से आते हैं। पिता का नाम धनपति उपाध्याय था। माता-पिता इनका नाम पोथीराम उपाध्याय रखा था। नौ वर्ष की उम्र में इन्होंने घर छोड़कर धार्मिक यात्राएं शुरू कर दी थी। इसी क्रम में वह काशी पहुंचे और स्वामी करपात्री महाराज से वेद-वेदांग और शास्त्रों की शिक्षा ली। इसके बाद धर्म की राह पर ही चलते रहे।

अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी लड़ाई

दीक्षा ग्रहण के बाद पोथीराम उपाध्याय की दिलचस्पी आजादी की लड़ाई में भी थी। इसी दौरान 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई। उस समय स्वामी जी उम्र 19 साल थी। कुछ अलग करने का जज्बा था। स्वारूपानंद सरस्वती भी इसी उम्र में आजादी की लड़ाई में कूद पडे। इसके बाद इनके साधी उन्हें क्रांतिकारी साधु के रूप से जानने लगे। साथ ही लोग इन्हें इसी नाम से पुकारते भी थे। आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया और नौ महीने तक वाराणसी के जेल में कैद रहे। साथ ही छह महीने तक एमपी के जेल में भी रहे हैं।

1981 में मिली शंकराचार्य की उपाधि
आजादी की लड़ाई के साथ-साथ वह धार्मिक कार्यों से भी जुड़े थे। 1950 में वे दंडी संन्यासी बन गए थे। इसके लिए उन्होंने शारदा पीठ शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से दंड-संन्यास की दीक्षा ली थी। इसके बाद से उन्हें स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के नाम से जाने जाने लगे। पहली बार स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को 1981 में शंकराचार्य की उपाधि मिली। वह अभी द्वारका और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य थे।

सियासत में भी दिलचस्पी

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को उनके गुरु के पास धर्म और राजनीति दोनों की शिक्षा मिल रही थी। उनके गुरु करपात्री महाराज की एक राजनीतिक पार्टी राम राज्य परिषद थी, जिसके वह अध्यक्ष थे। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने राम मंदिर निर्माण के लिए भी लड़ाई लड़ी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें जब ट्रस्ट में जगह नहीं मिली तो वह नाराज हो गए थे। उन्होंने मुहूर्त और कामकाज पर भी सवाल उठाया था। गुस्से में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने यहां तक कह दिया था कि यह वीएचपी का मुख्यालय बन रहा है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .