Tuesday, March 10, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड : मेडिकल स्टोरों पर औषधि नियंत्रण विभाग की छापेमारी, मिली एक्सपायरी दवाइयां

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
09/10/21
in उत्तराखंड, देहरादून
उत्तराखंड : मेडिकल स्टोरों पर औषधि नियंत्रण विभाग की छापेमारी, मिली एक्सपायरी दवाइयां

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून l देहरादून के मेडिकल संचालकों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने दून के कुछ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में टीम को एक्सापयरी डेट की दवाइयां मिली। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान टीम 2 दुकानों को 7 औऱ एक दुकान को 10 दिन के लिए बंद किया जबकि दो दुकानों को सील किया।

आपको बता दें कि विभाग को लगातार मेडिकल में नशीली दवाइयां मिलने की भी शिकायतें मिली थी। शिकायत के बाद शुक्रवार शाम औषधि नियंत्रण विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विजिलेंस की संयुक्त टीम ने मेहूंवाला क्षेत्र में दवा की दुकानों पर छापा मारा। दवा की दुकानों में फार्मासिस्ट न होना, दवा का सही से रखरखाव न किया जाना, अन्य दवाओं के साथ ही साइकोट्रॉपिक दवाओं के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होना और कुछ दवाएं एक्सपायरी डेट की मिलने जैसी अनियमितताएं पकड़ी गईं।

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने जनता मेडिकोज और अंसार मेडिकल स्टोर को एक हफ्ते और श्री गुरु कृपा मेडिकल स्टोर मेहूंवाला को 10 दिन के लिए बंद किया। इसी के अलावा क्रय विक्रय का रिकॉर्ड न होने पर अमन मेडिकोज मेहूंवाला का लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। बता दें कि इसी दौरान टीम को किसी ने सूचना दी कि ऋषि विहार, मेहूंवाला में कृष्णा मेडिकल स्टोर पर नशे की दवाएं बिकती हैं। टीम के छापे की कार्रवाई करने से पहले ही संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया। इस पर दुकान को सील कर दिया गया। जबकि, कार्की मेडिकल स्टोर ऋषि विहार को भी सील कर दिया गया। टीम ने इस दौरान अलग-अलग दुकानों से संदिग्ध दवाओं के पांच नमूने भी लिए हैैं।

कार्रवाई आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. पंकज पांडेय के निर्देश और राज्य के औषधि नियंत्रक हेमंत नेगी व सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी के दिशा-निर्देश पर की गई। टीम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक देहरादून नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक उधमसिंहनगर डॉ. सुधीर कुमार और एफडीए विजिलेंस टीम के एसआई जगदीश रतूड़ी आदि शामिल रहे।


खबर इनपुट एजेंसी से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .