Monday, March 9, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home अपराध संसार

उज्जैन से एक करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
30/01/25
in अपराध संसार, राज्य
उज्जैन से एक करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, 13 तस्कर गिरफ्तार

google image

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शहर उज्जैन में पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महीने में 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ तीन लाख रुपए के मादक पदार्थ जप्त किए है.  पुलिस अब लोगों से अपील कर रही है कि यदि छोटे स्तर पर कहीं भी मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस तक यह खबर पहुंचाई जाए.

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक साल से लगातार उज्जैन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. इसी कड़ी में एक महीने में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले 1 महीने में क्राइम ब्रांच और चार थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

एक करोड़ तीन लाख रुपये का स्मैक जब्त

पुलिस की इस कार्रवाई में बदमाशों के कब्जे से 108 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ तीन लाख रुपये है. अब पुलिस ऐसे अपराधियों पर भी नजर रख रही है जो छोटी-छोटी पुड़िया के माध्यम से नशे का अवैध धंधा कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक में लोगों से भी अपील की है कि वे नशा तस्करों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दे.

महाकाल थाने में भी तस्करी के मामले सामने आए

प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के आसपास भी नशे का अवैध कारोबार होता है.  इसी के चलते महाकाल थाना पुलिस ने कार्रवाई की है. इसके अलावा क्राइम ब्रांच, थाना खाचरोद, थाना जीवाजी गंज और थाना चिमनगंज मंडी में भी संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ पकड़ाया है.

मंदसौर और झालावाड़ के रास्ते उज्जैन आता है ड्रग्स

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी तक जांच के दौरान पता चला है कि मंदसौर और झालावाड़ के रास्ते उज्जैन में ड्रग्स पहुंचाई जाती थी. पुलिस ने बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है. अब ऐसे छोटे तस्करों पर भी नजर रखी जा रही है जो गली मोहल्ले में ड्रग्स सप्लाई करते हैं.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .