Friday, March 6, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home कुमायूं

बद्रीनाथ हाईवे पर नशे में धुत्त ट्रोला चालक ने कुचले वाहन

Frontier Desk by Frontier Desk
19/10/25
in कुमायूं
बद्रीनाथ हाईवे पर नशे में धुत्त ट्रोला चालक ने कुचले वाहन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • बार-बार हो रहे हादसों को लेकर तिलणी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
  • राजमार्ग से गुजर रहे विधायक रुद्रप्रयाग की हुई महिलाओं से तीखी बहस

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से तीन किमी आगे तिलणी में एक ट्रोला चालक ने दो कार के साथ चार दुपहिया वाहनों को कुचल दिया। वाहन चलाते समय चालक नशे में धुत्त था, जिसकी स्थानीय जनता ने जमकर धुनाई की। इस दौरान राजमार्ग से गुजर रहे रुद्रप्रयाग विधायक की भी महिलाओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई, जिसको लेकर आक्रोशित महिलाआंें ने कोतवाली मंें विधायक की शिकायत की।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे करीब गौचर से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा एक बेकाबू ट्रोला तिलणी कस्बे में सड़क किनारे आधा दर्जन वाहनों को रौंदते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में 2 कार, 3 स्कूटी एवं 1 बाइक क्षतिग्रस्त हुई है। गनीमत रही कि यहां किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई है।

पास ही में गुरुरामराय पब्लिक स्कूल है, जहां स्कूल का समय बदलने के कारण स्कूली बच्चे घटना के कुछ देर बाद स्कूल पहुंचे, जिससे किसी तरह की जनहानि रुक गई। अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तिलणी में जमकर विरोध किया।

स्थानीय निवासी कल्पेश्वरी देवी, सरोजनी देवी, रविन्द्र कठैत, नरेंद्र बिष्ट आदि ने कहा कि तिलणी में चौथी घटना हो चुकी है। इससे पहले भी यहां तीन घटनाएं हो चुकी हैं, मगर इसके बाद भी एनएच, प्रशासन और पुलिस गंभीर नहीं है। यदि स्कूल के बच्चे यहां होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत भी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने तिलणी में लगातार बरती जा रही लापरवाही को लेकर शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया और स्थानीय लोगों के विरोध में साथ दिया। इस दौरान मौके पर आ रहे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी का भी स्थानीय लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी ट्रोला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी ने बताया कि चालक रमेश प्रकाश निवासी माणिकपुर थाना कुडा जिला प्रतापगढ़ यूपी को हिरासत में लेते हुए मेडिकल कराया गया है, जबकि मुकदमा लिखने की कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने एनएच को हाईवे के दोनों ओर झाड़ियां काटने और एक्सीडेंटल एरिया संबंधित साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .