Saturday, March 7, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल की दूरदर्शिता से समाज को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

उत्तराखंड का पहला मॉडल टीकाकरण केंद्र और अन्य स्वास्थ्य सुधारों से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार

Jitendra Kumar by Jitendra Kumar
02/02/25
in उत्तराखंड, मुख्य खबर
डीएम सविन बंसल की दूरदर्शिता से समाज को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

डीएम सविन बंसल

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देहरादून: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देहरादून ने एक नया इतिहास रचा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार किए गए हैं, जो न केवल देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हैं। उनके द्वारा किए गए सुधारों ने स्थानीय समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाया है और अब देहरादून स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक उदाहरण बन चुका है।

राज्य का पहला मॉडल टीकाकरण केंद्र: एक ऐतिहासिक कदम

गांधी शताब्दी अस्पताल, देहरादून में उत्तराखंड का पहला मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन बुधवार को हुआ। जबकि डीएम सविन बंसल ने इससे पहले महात्मा गांधी परिसर में एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit) का स्थापित कर, 12 नवंबर 2024 विधिवत लोकार्पण करवा कर दूसरा महत्वपूर्ण कदम है। मॉडल टीकाकरण केंद्र में माताओं और बच्चों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक टीकाकरण सेवाएं प्रदान करता है।

health services

इस केंद्र की खासियत यह है कि अब यह सप्ताह में दो दिन की बजाय, सातों दिन 8 बजे से 8 बजे तक टीकाकरण सेवा प्रदान किया जाता हैं । पहले, कामकाजी माता-पिता अपनी व्यस्त जीवनशैली के कारण बच्चों के टीकाकरण में देरी कर देते थे, लेकिन अब उन्हें यह सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से बच्चों के डर को कम करने के लिए यहां अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे उनका अनुभव आरामदायक और सौम्य हो सके।

health services

मॉडल टीकाकरण केंद्र में कार्यरत अलखनंदा बहुगुणा ने बताया कि डीएम सविन बंसल की दूरदृष्टि की वजह से जिले में मॉडल टीकाकरण केंद्र की स्थापना हो पाई है। जहां जच्चा और बच्चा के लिए अलग-अलग टीकाकरण कक्ष, ऑब्जेर्वेशन कक्ष, ब्रेस्टफीडिंग रूम, वेटिंग कक्ष, रजिस्टेशन काउंटर आदि की स्थापना की गई है। साथ ही गांधी शताब्दी अस्पताल में ब्लड बैंक की भी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी को भी रक्त की कमी से अपनी जान न खोनी पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस मॉडल केंद्र की चर्चा दूर-दूर तक है हाल ही में एक दंपति जो चंडीगढ़ से यहां यात्रा करने आए थे, मॉडल टीकाकरण केंद्र के बारे में सुनकर यहां टीकाकरण करा कर गए हैं।

डीएम सविन बंसल: एक प्रेरणास्त्रोत नेतृत्व

डीएम सविन बंसल का नेतृत्व सिर्फ प्रशासनिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अनुभवों से भी प्रेरित है। एक दिन जब उन्होंने अपने बच्चे के जन्म के दौरान नवजात देखभाल और रक्तकोष की कमी का सामना किया, तो उन्होंने ठान लिया कि वह आम जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कदम उठाएंगे। यही उनकी दृढ़ता और नायकत्व था, जिसने जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य किया हैं।

महत्वपूर्ण सुधार

रक्तकोष भवन: कोरोनेशन अस्पताल में अत्याधुनिक रक्तकोष भवन का शिलान्यास।
विशेष नवजात देखभाल इकाई (SNCU): इस इकाई ने अब तक 80 से अधिक नवजातों की जान बचाई है।
समर्पित एम्बुलेंस: नवजात देखभाल और टीबी उन्मूलन के लिए समर्पित एम्बुलेंस।
नर्सिंग स्टाफ की भर्ती: चिकित्सा कर्मचारियों की भर्ती से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ।
नवीनतम उपकरण: कोरोनेशन अस्पताल में ब्लड बैंक भवन का शिलान्यास किया गया।

health services

मातृ एवं शिशु देखभाल में सुधार

डीएम सविन बंसल के प्रयास से गांधी शताब्दी अस्पताल में निक्कू वार्ड को फिर से शुरू किया गया है, जिससे अब गर्भवती महिलाओं को दून मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया जाता। इससे स्थानीय अस्पतालों में प्रसव दर में वृद्धि हो सकती है।

सामुदायिक सहयोग और सकारात्मक बदलाव

इन सुधारों का सकारात्मक प्रभाव स्थानीय जनमानस, समुदायों पर साफ देखा जा सकता है। जिला प्रशासन,स्वास्थ्य अधिकारियों के सहयोग से ये बदलाव तेजी से आगे बढ़े हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल और स्वास्थ्य मंत्रालय/प्रशासन के साझा प्रयासों ने देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नया रूप दिया है। मॉडल टीकाकरण केंद्र और अन्य स्वास्थ्य सुधारों ने यह सुनिश्चित किया है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। देहरादून अब न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, “हमारा लक्ष्य 2027 तक राज्य में प्रत्येक वर्ष 200 विशेषज्ञ चिकित्सकों का प्रशिक्षण देने का है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो। साथ उन्होंने डीएम सविन बंसल की सराहना करते हुए कहा कि डीएम सेविन बंसल का योगदान राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व है। उनके अभिनव कार्य से निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो रहे हैं।”

मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समृद्ध उत्तराखंड का संकल्प साकार कर रहा है

जिलाधिकारी सविन बंसल, आम जनमानस के लिए सरकारी सेवा-सुविधा को एक सुनियोजित एवं व्यवस्थित रूप से धरातल पर विकसित कर रहे हैं। जिससे कि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने की इस प्रकार के अभिनव कार्य से जनमानस के मध्य राज्य सरकार की प्रशंसा हो रही है।

डीएम सविन बंसल, सरकारी बजट से जनमानस को लाभान्वित करने में रहता हैं तत्पर

जिलाधिकारी सविन बंसल अपने कार्यशैली से एक कुशल प्रशासन के रूप में अपना अलग पहचान रखता है, वे सदैव जनमानस को बेहतर सुविधा मुहैया कराने में तत्पर रहता है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाने हेतु उन्होंने मॉडल टीकाकरण केंद्र को व्यवस्थित रूप से संचालन करने के लिए जिला योजना के तहत धनराशि उपलब्ध कराई। जिससे प्रदेश के राजधानी के शहर में सप्ताह के सातों दिन 12 घंटे संचालित मॉडल टीकाकरण केंद्र स्थापित कर स्वस्थ समाज के लिए अभिनव कार्य किया गया।

यह प्राइवेट नहीं सरकारी है…

मॉडल टीकाकरण केंद्र में प्रवेश करते ही एक अलग सा एहसास होता है, ऐसा लगता है कि आप किसी बड़े प्राइवेट अस्पताल के कक्ष हो,
सरकारी अस्पताल को इस तरह सौंदर्य कृत करने तथा प्रत्येक कक्ष को सुविधाजनक बनाने, उपलब्ध सेवा से यह मॉडल टीकाकरण केंद्र एक अलग सा एहसास देता है।

डीएम सविन बंसल की दूरदर्शिता: एक प्रेरणा

सविन बंसल का नेतृत्व केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए एक उम्मीद की किरण बन चुका है। उनके संघर्ष और सोच ने यह सुनिश्चित किया है कि देहरादून में हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। उनके प्रयासों से आने वाले समय में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर स्वास्थ्य क्षेत्र में और भी व्यापक परिवर्तन होंगे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .