Saturday, May 2, 2026
नेशनल फ्रंटियर, आवाज राष्ट्रहित की
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार
No Result
View All Result
नेशनल फ्रंटियर
Home देहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी नेता राजीव जैन के घर ईडी की छापेमारी

Frontier Desk by Frontier Desk
17/12/24
in देहरादून
पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी नेता राजीव जैन के घर ईडी की छापेमारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter
  • उनकी बहन के घर भी हुई ईडी की कार्रवाई
  • साल 2017-18 में भी इनकम टैक्स ने राजीव जैन के घर पर मारा था छापा
  • सुरक्षा के तौर पर सीआरपीएफ के जवानों को किया गया तैनात

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी और कांग्रेस नेता राजीव जैन और उनकी बहन के घर मंगलवार 17 दिसंबर सुबह को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। राजीव जैन और उनकी बहन के कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह को ईडी की टीम ने एक साथ छापा मारा है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह को ईडी सबसे पहले राजीव जैन के घर पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक ईडी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और कुछ दस्तावेजों को भी खंगाल रही है। ईडी की टीम के साथ उनकी सुरक्षा को देखते हुए सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राजीव जैन का घर ऋषभ विहार राजीव जुयाल मार्ग पर है, जहां सुबह ही सुबह ईडी ने छापा मारा। ईडी की कई गाड़ियां राजीव जैन के घर पहुंचीं। इसके बाद कुछ गाड़ियां राजीव जैन की बहन के घर और माजरा में स्थित शोरूम में भी पहुंची। तीन जगहों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम राजीव जैन के घर दो ट्राली बैग अंदर लेकर गई है।

राजीव जैन के पास वाले घर से भी एक बड़ा थैला मिला है। करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम पहुंची। छापेमारी की शुरुआत सुबह 4 बजे हुई, सूत्रों के हवाले से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद की गई है। राजीव जैन, जो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाते हैं, पर अब करोड़ों रुपये के धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के दो घरों में भी ईडी की छापेमारी चल रही है, साथ ही देहरादून के शोरूम में भी छापेमारी चल रही है। बता दें कि कांग्रेस नेता होने के साथ-साथ राजीव जैन उत्तराखंड के बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी भी हैं। बताया जा रहा है कि साल 2017-18 में भी इनकम टैक्स ने राजीव जैन के घर पर छापा मारा था।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीमों ने राजीव जैन के घर दो ट्राली बैग अंदर लेकर गए है और राजीव जैन के पास वाले घर से भी एक बड़ा थैला मिला है। जिसको लेकर कई तरह की कयासबाजी लगाई जा रही है। साथ ही ईडी की राजीव जैन के घर भी छापेमारी चल रही है।

About

नेशनल फ्रंटियर

नेशनल फ्रंटियर, राष्ट्रहित की आवाज उठाने वाली प्रमुख वेबसाइट है।

Follow us

  • About us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Sitemap

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .

  • होम
  • मुख्य खबर
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • विंध्यप्रदेश
    • व्यापार
    • अपराध संसार
  • उत्तराखंड
    • गढ़वाल
    • कुमायूं
    • देहरादून
    • हरिद्वार
  • धर्म दर्शन
    • राशिफल
    • शुभ मुहूर्त
    • वास्तु शास्त्र
    • ग्रह नक्षत्र
  • कुंभ
  • सुनहरा संसार
  • खेल
  • साहित्य
    • लेख
    • कला संस्कृति
  • टेक वर्ल्ड
  • करियर
    • नई मंजिले
  • घर संसार

© Copyright 2025 Uma Shankar Tiwari - All Rights Reserved .